Home » Jamshedpur News : गोविंदपुर में फायरिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News : गोविंदपुर में फायरिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में हुई फायरिंग और एक व्यक्ति के घायल होने की घटना में पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। 23 दिसंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग केस में लिप्त आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने दी है।

सिटी एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले 21 दिसंबर को कृष्णानगर क्षेत्र में हुई फायरिंग में बीरेन्द्र महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा था।

एसएसपी पीयूष पांडे के निर्देश पर सिटी एसपी के निर्देश पर डीएसपी सिटी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने खैरबनी रोड के पास जंगल में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान जंगल के अंदर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया। पिस्टल व कारतूस को विधिवत जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी बृजेश कुमार कामत उर्फ विभीषण है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह पिस्टल उसे उसके साथी लोकनाथ ठाकुर उर्फ पुकी ने जरूरत पड़ने पर रखने के लिए दी थी। लोकनाथ ठाकुर की अगस्त 2024 में उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से यह हथियार आरोपी बृजेश के पास ही था।

इस मामले में गोविन्दपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और

Read Also- Giridih migrant workers : नाइजर में अपहृत गिरिडीह के प्रवासी मजदूर, आठ माह बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Related Articles