Home » Seraikela News : गम्हरिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल, 27 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने का घेराव

Seraikela News : गम्हरिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल, 27 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने का घेराव

by Mujtaba Haider Rizvi
Seraikela News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के निर्मल पथ, रोड संख्या 6 में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 27 दिन बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार को महिला समिति के साथ मिलकर गम्हरिया थाना का घेराव किया। इस दौरान पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया गया।

मृतका के पिता मंतोष गोराई ने 3 मार्च को गम्हरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने दामाद आशीष गोराई, ससुर सुभाष गोराई और सास सुप्रिया गोराई पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया, जबकि यह एक सुनियोजित हत्या है।

घटना को लेकर परिजनों और महिला समिति के सदस्यों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगभग एक माह बीतने के बावजूद पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है और आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे मामले को पुलिस अधीक्षक तक ले जाएंगे और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Read Also- Jamshedpur News : 30 हजार किताबों की क्षमता वाली दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का हुआ उद्धाटन, जानें और क्या रहेंगी सुविधाएं

Related Articles