Home » Bokaro Accident News : बोकारो में एक ही ट्रैक्टर ने रात भर में ले ली तीन लोगों की जान, जानें क्यों कातिल हो गया वाहन

Bokaro Accident News : बोकारो में एक ही ट्रैक्टर ने रात भर में ले ली तीन लोगों की जान, जानें क्यों कातिल हो गया वाहन

Bokaro Accident News : ललपनिया में देर शाम तक ग्रामीणों ने रोड रखा था जाम, मुआवजे के बाद मामला हुआ शांत

by Mujtaba Haider Rizvi
Road-Accident jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro : बोकारो जिले के गोमिय में गुरुवार की रात एक ट्रैक्टर ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की जान ले ली। पहली घटना गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव में हुई, जहां बाइक सवार चंद्रकिशोर प्रसाद नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अवैध ढंग से बालू का परिवहन कर रहा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में ललपनिया की ओर जा रहा था। इसी बीच तुलबुल-खिजुरिया टांड़ के पास ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया।

इससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर तेजी से भाग गया।

दूसरी घटना ठीक उसी तरह ट्रैक्टर के साथ ललपनिया में घटी। पहली दुर्घटना के बाद भाग रहा ट्रैक्टर अचानक बिगड़कर रुक गया। इससे पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। बाइक में बैठे दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने शव उठाने से रोका

मृतक तुलबुल गांव के कृष्ण मुर्मू और उमेश किस्कू थे। लगातार दूसरी घटना से घबराकर चालक बालू लदी ट्रॉली को वहीं छोड़ ट्रैक्टर लेकर भाग गया। दोनों घटना रात एक से डेढ़ बजे के बीच की है।

पहली घटना में मृत चंद्रकिशोर प्रसाद का शव गोमिया थाना ले गई, जबकि ललपनिया थाना क्षेत्र में हुई दूसरी घटना में मृतकों के परिजन सड़क पर जुट गए और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। बताया जाता है कि रात भर दोनों के शव सड़क पर ऱहे। इसकी वजह से ललपनिया-गोमिया मेन रोड शुक्रवार को सुबह भी जाम रहा।

स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर मृतक के परिजनों के साथ ललपनिया-गोमिया रोड पर जाम करके बैठ गए।

घटनास्थल पर मौजूद रहे थाना प्रभारी

घटनास्थल पर गोमिया सीओ आफताब आलम और गोमिया के सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के साथ ललपनिया के थाना प्रभारी और स्थानीय मुखिया भी मौजूद रहे। सभी लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम हटाया।

देर शाम तक नहीं मिला मुआवजा

बताया जाता है कि ललपनिया की घटना में मृत युवकों की मौत के मामले में ट्रैक्टर मालिक ने मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन देर शाम तक ट्रैक्टर का मालिक रुपये देने नहीं पहुंचा। परिजन इस बात पर अड़े रहे कि जब तक रुपये नहीं मिल जाते, जाम नहीं हटाया जाएगा।

सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार एवं गोमिया के सीओ आफताब आलम ने कहा कि ट्रैक्टर मालिक पर दबाव बनाया जा रहा है। कुछ देर में परिजनों को पैसा मिल जाएगा।

Read Also: RANCHI NEWS: लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसपी को किया तलब

Related Articles

Leave a Comment