Home » West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम में सरकारी नमक बर्बाद होने के मामले में जांच का आदेश, दोषियों को मिलेगी सजा

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम में सरकारी नमक बर्बाद होने के मामले में जांच का आदेश, दोषियों को मिलेगी सजा

The Photon News की खबर का हुआ असर

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड में लाखों रुपये का सरकारी नमक बर्बाद होने की खबर शुक्रवार को द फोटोन न्यूज में प्रकाशित हुई थी। इस मामले में शुक्रवार को ही जांच का आदेश दे दिया गया है।

अधिकारियों की टीम ने शुरू कर दी जांच

झींकपानी प्रखंड कार्यालय का आपूर्ति विभाग की लापरवाही से करीब लाखों रुपये के सरकारी नमक बर्बाद होने का खबर गुरुवार को ही द फोटोन न्यूज की वेबसाइट पर चली थी। जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सुशीला खालको ने खूंटपानी-झींकपानी आपूर्ति पदाधिकारी अभिराम झा को पत्र जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। इस संबंध में पूछने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जांच का आदेश दिया गया है। टीम जांच कर रही है, उसके बाद जवाब दिया जाएगा।

READ ALSO: RANCHI NAGAR NIGAM : सरहुल पर रांची में 10 मार्गों पर चलेगी निःशुल्क बस, 5 बसें रिजर्व

Related Articles