Home » Jamshedpur Suicide: सीतारामडेरा में डिप्रेशन के चलते दिव्यांग युवक ने दे दी जान, की थी दो शादियां

Jamshedpur Suicide: सीतारामडेरा में डिप्रेशन के चलते दिव्यांग युवक ने दे दी जान, की थी दो शादियां

पुलिस का दावा है कि एक वीडियो मैसेज मिला है, जिसमें युवक ने आत्महत्या करने की बात स्वीकार की है।

by Mujtaba Haider Rizvi
seetaramdera suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : इस दिव्यांग युवक का नाम सूरज प्रसाद है। उसकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। बताया जाता है कि शव के पास कीटनाशक की बोतल मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी की है।

गुरुवार की सुबह सूरज का शव उसके कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोनारी में रहती है पहली पत्नी

बताया जा रहा है कि युवक ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी सोनारी में रहती है। उसने पहली पत्नी को छोड़ दिया था और दूसरी शादी करने के बाद दूसरी पत्नी सोनी के साथ कुम्हारपाड़ा में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि उसकी दूसरी पत्नी सोनी ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी है। वैसे घटना को लेकर तमाम चर्चा भी चल रही है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गहराई से जांच की जाए।

6 महीने पहले ट्रेन की चपेट में आ गया था सूरज

बताया जा रहा है कि 6 महीने पहले सूरज ट्रेन की चपेट में आ गया था। इसके बाद उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गया था। तब से वह दिव्यांग हो गया था। और इस दिव्यांगता के चलते ही वह मानसिक तनाव में रहता था।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही है। मोबाइल में वीडियो मैसेज मिला है। इसके अलावा अन्य एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ जाएगी। उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read also Jamshedpur Crime : पोटका के बनकाटा के जंगल में युवती की हत्या कर जला दिया शव

Related Articles

Leave a Comment