Home » Dumka News : एसकेएमयू के नवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को मेडल और उपाधि देकर बढ़ाया उत्साह

Dumka News : एसकेएमयू के नवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को मेडल और उपाधि देकर बढ़ाया उत्साह

by Mujtaba Haider Rizvi
Dumka News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) का 9वां दीक्षांत समारोह सोमवार को दुमका के कन्वेंशन सेंटर में गरिमामय तरीके से आयोजित हुआ। झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान की। इस बार कुल 78 छात्रों को गोल्ड मेडल, 37 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और विभिन्न परीक्षाओं में सफल 33,697 विद्यार्थियों को इन-एबसेंशिया डिग्री दी गई।

सर्वश्रेष्ठ स्नातक (बेस्ट ग्रेजुएट) का सम्मान इस वर्ष सेंट जेवियर्स कॉलेज, महारो की गणित विभाग की छात्रा तृप्ति शोभा मरांडी को मिला। उन्होंने यूजी सत्र 2021-24 में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।

पारंपरिक परिधानों में दिखी झारखंडी सांस्कृतिक झलक

समारोह में छात्र-छात्राएं भारतीय पारंपरिक परिधानों में नजर आए, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंगा दिखाई दिया। राज्यपाल गंगवार ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीक्षांत किसी शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने उत्कृष्ट शिक्षा, शोध और समाज के प्रति योगदान को विद्यार्थियों की मुख्य जिम्मेदारी बताया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प रखा है, जिसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। समारोह में कुलपति, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Read Also- Koderma Theft : कोडरमा में बंद मकान से तीन लाख नकद और जेवरात की चोरी, एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना

Related Articles