Home » Jamshedpur News : मानगो अंचल में राजस्व मामलों के निपटारे के लिए विशेष शिविरों का आयोजन

Jamshedpur News : मानगो अंचल में राजस्व मामलों के निपटारे के लिए विशेष शिविरों का आयोजन

Jamshedpur News : अंचल अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों में संबंधित हल्का के राजस्व उप निरीक्षक मौजूद रहेंगे और प्राप्त आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन किया जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharakhand Government
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो अंचल क्षेत्र में नामांतरण, उत्तराधिकार नामांतरण, अभिलेख सुधार और लगान से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर हो सके।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 9, 16 और 23 मार्च 2026 को क्रमशः हल्का संख्या 1, 2 और 3 के लिए तहसील कचहरी मानगो में शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 30 मार्च को देवघर पंचायत भवन, 6 अप्रैल को बेलाजुड़ी पंचायत भवन और 13 अप्रैल को दलदली पंचायत भवन में शिविर आयोजित होंगे।

इसी क्रम में 20, 27 अप्रैल और 4 मई 2026 को फिर से हल्का संख्या 1, 2 और 3 के लिए तहसील कचहरी मानगो में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 11 मई को देवघर पंचायत भवन, 18 मई को बेलाजुड़ी पंचायत भवन और 25 मई को दलदली पंचायत भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अंचल अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों में संबंधित हल्का के राजस्व उप निरीक्षक मौजूद रहेंगे और प्राप्त आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर अपने राजस्व संबंधी मामलों के समाधान के लिए आवेदन करने की अपील की है।

Read Also: Jamshedpur Crime : सीसीटीवी फुटेज के जरिए से दुकान में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment