Home » Bajaj Housing Finance Share : बजाज हाउसिंग आईपीओ की दमदार वापसी, एक झटके में पैसा हुआ डबल

Bajaj Housing Finance Share : बजाज हाउसिंग आईपीओ की दमदार वापसी, एक झटके में पैसा हुआ डबल

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों की ग्रे मार्केट में काफी डिमांड रही है और ग्रे मार्केट प्रीमियम लगभग 84 रुपये है, जो इश्यू प्राइस से लगभग 120 फीसदी प्रीमियम पर है। यदि मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है तो शुरुआती आईपीओ निवेशक लिस्टिंग पर अपने पैसे डबल कर सकते हैं।

by Rakesh Pandey
Bajaj Housing Finance Share
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : बजाज हाउसिंग फाइनेंस की लिस्टिंग का बाजार बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कंपनी के शेयर सोमवार 16 सितंबर को सुबह 10 बजे बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट हुए। आईपीओ को पिछले हफ्ते रिकॉर्ड रिस्पॉन्स मिला था। साथ ही ग्रे मार्केट ट्रेंड्स और एनालिस्ट के अनुमानों के आधार पर कंपनी के शेयरों से निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों की ग्रे मार्केट में काफी डिमांड रही है और ग्रे मार्केट प्रीमियम लगभग 84 रुपये है, जो इश्यू प्राइस से लगभग 120 फीसदी प्रीमियम पर है। यदि मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है तो शुरुआती आईपीओ निवेशक लिस्टिंग पर अपने पैसे डबल कर सकते हैं।

IPO की दमदार वापसी

आईपीओ में 3,560 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और इसकी पैरेंट कंपनी बजाज फाइनेंस की तरफ से 3,000 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल शामिल था। इस ऑफर में 72.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 4,628.35 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई।

मिला 63.61 गुना सब्सक्रिप्शन

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ में 72,75,75,756 शेयरों के मुकाबले 46,28,35,82,522 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई। इस इश्यू को 63.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स कैटेगरी को 209.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नॉन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर कैटेगरी को 41.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर कैटेगरी को 7.04 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Read Also- GST की 54वीं बैठक में लिए गए अहम फैसले, कार, कैंसर से लेकर ऑनलाइन पेमेंट पर क्या कहा वित मंत्री ने

Related Articles