Home » गोरखपुर और बेंगलुरु के बीच तीन फेरों में चलेगी समर स्पेशल ट्रेन– पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत

गोरखपुर और बेंगलुरु के बीच तीन फेरों में चलेगी समर स्पेशल ट्रेन– पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, ट्रेन संख्या 06529/06530 सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु - गोरखपुर - बेंगलुरु समर स्पेशल तीन फेरों में चलाई जाएगी।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : पूर्वांचल के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गर्मियों के दौरान गोरखपुर और बेंगलुरु के बीच रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह समर स्पेशल ट्रेन तीन फेरों में संचालित की जाएगी।

समर स्पेशल ट्रेन की तिथियां और कोच संरचना

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, ट्रेन संख्या 06529/06530 सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु – गोरखपुर – बेंगलुरु समर स्पेशल तीन फेरों में चलाई जाएगी।

बेंगलुरु से प्रस्थान: 12, 19 और 26 मई
गोरखपुर से प्रस्थान: 16, 23 और 30 मई

इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी
02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी
04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी
07 शयनयान श्रेणी
04 सामान्य द्वितीय श्रेणी

रूट और समय सारणी

06529 सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु – गोरखपुर समर स्पेशल

प्रस्थान: शाम 07:00 बजे
आगमन: चौथे दिन सुबह 06:40 बजे गोरखपुर
प्रमुख स्टेशन: कडूरु, दावणगेरे, घटप्रभा, पुणे, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी

06530 गोरखपुर – सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु समर स्पेशल

प्रस्थान: शाम 05:00 बजे
आगमन: चौथे दिन सुबह 08:15 बजे बेंगलुरु
प्रमुख स्टेशन: देवरिया सदर, भटनी, मऊ, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), पुणे

Read Also: UP IPS Transfer: तरुण गाबा बने लखनऊ रेंज के नए IG, 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Related Articles