Home » Jamshedpur Swarnarekha Mahotsav : स्वर्णरेखा महोत्सव पर पांच घाटों पर नदी पूजन, यजमान के तौर पर मौजूद रहे विधायक सरयू राय

Jamshedpur Swarnarekha Mahotsav : स्वर्णरेखा महोत्सव पर पांच घाटों पर नदी पूजन, यजमान के तौर पर मौजूद रहे विधायक सरयू राय

वैदिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम संपन्न, नदियां बचाने की उठी आवाज

by Mujtaba Haider Rizvi
saruyu rai news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : नदियों के संरक्षण को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि अगर आज नदियों को नहीं बचाया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती द्वारा आयोजित स्वर्णरेखा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का एक व्यापक अभियान है।

बुधवार को दो मुहानी घाट पर आयोजित नदी पूजन कार्यक्रम के दौरान सरयू राय ने लोगों से अपील की कि नदियों को गंदा करना बंद करें। उन्होंने कहा कि प्रकृति स्वयं हर मानसून में नदियों को स्वच्छ करती है। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब हम नदियों को प्रदूषित ही नहीं करेंगे, तो फिर उनकी सफाई पर अरबों रुपये खर्च करने की जरूरत क्यों पड़ेगी।

स्वर्णरेखा और खरकई नदी के संगम पर प्रकांड विद्वान विनोद पांडेय के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर यजमान के रूप में सरयू राय और मानव केडिया शामिल रहे। शांति पाठ और संकल्प के साथ शुरू हुए अनुष्ठान में घनश्याम मिश्रा, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, मंजू सिंह, प्रेम सक्सेना, विकास साहनी, विनोद सिंह, अर्जुन यादव, प्रवीण सिंह, शमशाद खान, संतोष भगत, तारक मुखर्जी, राकेश कुमार और सुनील वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

21वें स्वर्णरेखा महोत्सव के अवसर पर इस वर्ष जमशेदपुर के पांच प्रमुख घाटों—दोमुहानी घाट (सोनारी), गांधी घाट (मानगो), भोजपुर घाट (बारीडीह), पांडेय घाट (भुईंयाडीह) और बोधनवाला घाट (बिष्टुपुर) पर नदी पूजन किया गया‌ है। सभी घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक, महिलाएं और युवा मौजूद रहे और नदियों के संरक्षण का संकल्प लिया।

बोधनवाला घाट पर खरकई-स्वर्णरेखा संरक्षण समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड राजेश राजन मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ मारुति पांडेय, सुजीत साहू, गोपी राव, रत्नेश सिंह, संजीव कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ कुमार सिंह, दिलीप गुप्ता, नवसाद हुसैन और अमित कुमार भी उपस्थित थे।

Read Also- Jamshedpur Religious News : षटतिला एकादशी पर उमड़ी श्रद्धा की लहर, दोमुहानी और स्वर्णरेखा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Related Articles