Home » Tarang Shakti Maneuver : तरंग शक्ति युद्धाभ्यास आज से, राजनीतिक स्थिरता की वजह से बांग्लादेश के सेना के शामिल होने की संभावना कम

Tarang Shakti Maneuver : तरंग शक्ति युद्धाभ्यास आज से, राजनीतिक स्थिरता की वजह से बांग्लादेश के सेना के शामिल होने की संभावना कम

by Rakesh Pandey
Tarang Shakti
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : Tarang Shakti : भारतीय वायुसेना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास करने जा रही है। इस अभ्यास का नाम ‘तरंग शक्ति’ है। इस युद्धाभ्यास में दुनिया के 10 देशों की वायुसेना हिस्सा लेगी, जबकि 18 देशों की वायुसेना पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगी। वहीं यह युद्धाभ्यास दो चरणों में होगा। पहला चरण 6 अगस्त यानी आज से लेकर 14 अगस्त तक चलेगा और दूसरा चरण 29 अगस्त से 12 सितंबर तक चलेगा।

Tarang Shakti : वायुसेना के 75 से 80 लड़ाकू विमान भी लेंगे हिस्सा

पहले चरण में तामिलनाडु के सुलूर में और दूसरे चरण में राजस्थान के जोधपुर में यह अभ्यास होगा। साथ ही इसमें वायुसेना के 75 से 80 लड़ाकू विमान भी हिस्सा लेंगे। इसमें अमेरिका, आस्ट्रेलिया,जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और स्पेन जैसे देशों के लड़ाकू विमान भी अपनी ताकत दिखाएंगे।

Tarang Shakti : इस अभ्यास में रूस और इजरायल भाग नहीं लेंगे

इस एक्सरसाइज में यूएई, सिंगापुर, ग्रीस और बांग्लादेश की वायुसेना हिस्सा लेगी। हालांकि भारत के दो सामरिक साझेदार रूस और इजरायल इसमें भाग नहीं लेंगे। इसकी वजह यह है कि रूस यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझा हुआ है जबकि इजरायल की हमास के खिलाफ संघर्ष जारी है।

Tarang Shakti : अभ्यास का मुख्य उद्देश्य हैं आपसी विश्वास को बढ़ाना

वायुसेना के मुताबिक तरंग शक्ति नाम के इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपसी विश्वास को बढ़ाना, आपसी तालमेल को बेहतर करना और एक-दूसरे से सीखना है। वहीं इसके जरिए मित्र देशों के साथ मिलकर काम करने के रास्ते तलाशे जाएंगे और रणनीतिक सबंधों में मजबूती आएगी।

Tarang Shakti : भारत दुनिया को दिखाएगा अपनी वायु शक्ति

साथ ही बता दें कि इस अभ्यास के जरिए भारत दुनिया को अपनी वायु शक्ति तो दिखाएगा ही साथ ही आत्मनिर्भरता के दम पर किस तरह वायुसेना की ताकत में इजाफा हो रहा है, इसका भी प्रदर्शन करेगा। तरंग शक्ति हवाई युद्ध अभ्यास में रफाल, सुखोई, मिराज, जगुआर और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं अटैर हेलीकॉप्टर रुद्र और प्रचंड के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट विमान सी 130 और अवाक्स, यानी कि एयरबोर्न वार्निग एंड कंट्रोल सिस्टम भी अभ्यास का हिस्सा बनेंगे।

Read Also-SP MP Jaya Bachchan : संसद में ‘जया अमिताभ बच्चन’ कहे जाने से नाराज हुईं जया बच्चन, उपराष्ट्रपति ने कहा नाम बदल दीजिए

Related Articles