Home » TATA Open Golf Tournament 2025 : पहले दिन खालिन जोशी और वीर अहलावत संयुक्त रूप से शीर्ष पर

TATA Open Golf Tournament 2025 : पहले दिन खालिन जोशी और वीर अहलावत संयुक्त रूप से शीर्ष पर

TATA Open Golf Tournament 2025 : 126 खिलाड़ियों को दो ग्रुप में बांट कर खेला जा सीजन-फिनाले

by Mujtaba Haider Rizvi
Khalin Joshi and Veer Ahlawat jointly leading on day one of TATA Open Golf Tournament 2025
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में खेले जा रहे टाटा ओपन 2025 गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन खालिन जोशी और वीर अहलावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त बढ़त बना ली। दो करोड़ रुपये की इनामी राशि वाला यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पीजीटीआई (पीजीटीआइ) सीजन-फिनाले के रूप में खेला जा रहा है।

पहले राउंड में कुल 126 खिलाड़ियों को दो हिस्सों में बांटा गया। एक ग्रुप ने बेलडीह गोल्फ क्लब में जबकि दूसरे ग्रुप ने गोलमुरी गोल्फ कोर्स में अपने-अपने 18 होल पूरे किए। दूसरे राउंड में दोनों ग्रुप अपने-अपने कोर्स बदलेंगे।

खालिन जोशी और वीर अहलावत ने गोलमुरी गोल्फ कोर्स में सात-अंडर 63 का शानदार स्कोर करते हुए क्लब हाउस लीड हासिल की। हालांकि दिन का खेल पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका क्योंकि रोशनी कम होने के कारण खेल रोकना पड़ा। कुल 10 खिलाड़ी अपना पहला राउंड पूरा नहीं कर सके, जो शुक्रवार सुबह 7 बजे से दोबारा खेल शुरू करेंगे।

बांग्लादेश के मोहम्मद सिद्दीकुर रहमान ने गोलमुरी में छह-अंडर 64 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस साल दो टूर्नामेंट जीत चुके और पिछले वर्ष जमशेदपुर में टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप के विजेता रहे वीर अहलावत ने पहले दिन आठ बर्डी और एक बोगी के साथ शानदार खेल दिखाया।

वीर अहलावत ने कहा,

“पिछले कुछ वर्षों में मैंने जमशेदपुर में अच्छा खेला है, इसलिए दोनों कोर्स को अच्छी तरह जानता हूं। आज टी से शॉट्स अच्छे रहे और ग्रीन्स पर मौकों का पूरा फायदा उठाया।”

वहीं खालिन जोशी ने भी आठ बर्डी और एक बोगी के साथ लीड साझा की।
खालिन ने कहा,

“इस सप्ताह ग्रीन्स के अनुसार खुद को जल्दी ढालना बेहद जरूरी है। मैंने छोटे पुट्स पर अच्छा प्रदर्शन किया।”

Read Also : Jamshedpur News : सीधे आम जनता करेगी मेयर का चुनाव, मानगो समेत सभी नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी

Related Articles