Home » Jamshedpur Theft: टाटा स्टील में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur Theft: टाटा स्टील में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, पुलिस ने भेजा जेल

सुरक्षा टीम ने संदेह के आधार पर जुगसलाई के गौरी शंकर रोड स्थित गरीब नवाज़ काॅलोनी के रहने वाले मोहम्मद बाबू को रोका था।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur tata steel.jfif1111
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त निगरानी अभियान चल रहा है। इसी बीच टाटा स्टील की सुरक्षा टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। कंपनी परिसर में नियमित पेट्रोलिंग और निगरानी के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके पास से भारी मात्रा में कॉपर केबल (तांबा का तार) बरामद किया। बताते हैं कि सुरक्षा टीम ने संदेह के आधार पर जुगसलाई के गौरी शंकर रोड स्थित गरीब नवाज़ काॅलोनी के रहने वाले मोहम्मद बाबू को रोका।

पकड़ा गया आरोपी

35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल बरामद

तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल बरामद हुआ।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद केबल उसके पास अवैध रूप से था और इसके कंपनी परिसर से चोरी किए जाने की आशंका है। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को फौरन हिरासत में ले लिया।पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में तीन बार पकड़ा जा चुका है और उसे आदतन अपराधी माना जाता है।

जारी रहेगी जीरो टॉलरेंस की नीति

सुरक्षा टीम ने आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर थाना के हवाले कर दिया।कंपनी प्रबंधन ने बताया है कि टाटा स्टील परिसर में चोरी या अवैध गतिविधियों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment