Home » RANCHI NEWS: लालपुर में टेंट हाउस गोदाम में लगी आग, स्थानीय लोगों की मदद से पाया गया काबू

RANCHI NEWS: लालपुर में टेंट हाउस गोदाम में लगी आग, स्थानीय लोगों की मदद से पाया गया काबू

by Vivek Sharma
टेंट हाउस में लगी आग
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में होली के दिन एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और एहतियातन लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन गोदाम तक जाने वाला रास्ता संकरा होने और बीच में अवरोध होने के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में स्थानीय युवाओं और बुजुर्गों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गोदाम में कपड़े, बांस और प्लास्टिक सामग्री होने से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

Related Articles

Leave a Comment