Home » Jamshedpur Post Office : टाटानगर पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के दौरान शराब पीने के मामले में तीन कर्मचारी सस्पेंड, एक को हटाया गया

Jamshedpur Post Office : टाटानगर पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के दौरान शराब पीने के मामले में तीन कर्मचारी सस्पेंड, एक को हटाया गया

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश के बाद हुई

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटानगर पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के दौरान खुलेआम शराब पीने के मामले में डाक विभाग ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में तीन डाक कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि, एक कर्मचारी को हटा दिया गया है। डाक विभाग की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश के बाद हुई है।

3 मई 2025 की रात पोस्ट ऑफिस परिसर में कुछ डाक कर्मचारियों द्वारा शराब पीने की घटना सामने आई थी। जब यह मामला मीडिया रिपोर्ट के जरिए प्रकाश में आया, तब विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए। जांच का नेतृत्व एएसपी (वेस्ट) परीक्षित सेठ ने किया, जो वरीय डाक अधीक्षक परमानंद कुमार के निर्देश पर हुई। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद एलएसजी डाक सहायक नितेश कुमार, ओवरसियर अमित कुमार ठाकुर और नाइट गार्ड जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं जीडीएस बीपीएम सूरज कुमार साहू को ड्यूटी से हटा दिया गया।

यह मामला केंद्रीय संचार मंत्रालय और मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आने के बाद गंभीरता से लिया गया। डाक विभाग ने इसे अनुशासनहीनता और सेवा शर्तों का घोर उल्लंघन मानते हुए “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कार्रवाई की। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डाक विभाग की इस सख्त कार्रवाई से यह संदेश गया है कि कार्यालय परिसर में अनुशासन और गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है, और उसकी अवहेलना पर कठोर दंड मिलेगा।

Read also Jamshedpur Chain Snatching : सोनारी में महिला से चेन छिनतई, एक गिरफ्तार

Related Articles