Home » RANCHI ACCIDENT NEWS: टाटीसिल्वे में मेला के दौरान सड़क हादसा, कार की टक्कर से 8 घायल

RANCHI ACCIDENT NEWS: टाटीसिल्वे में मेला के दौरान सड़क हादसा, कार की टक्कर से 8 घायल

दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार, गुस्साए लोगों ने कार को अपने कब्जे में लिया

by Vivek Sharma
एक्सीडेंट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: टाटीसिल्वे इलाके में नवमी डोल मेला के दौरान एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मेले के दौरान अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

READ ALSO: RANCHI CITY NEWS: ANM प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक

Related Articles

Leave a Comment