Home » IND vs SL : श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, रोहित वनडे तो सूर्या करेंगे T20 की कप्तानी

IND vs SL : श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, रोहित वनडे तो सूर्या करेंगे T20 की कप्तानी

by Rakesh Pandey
Team India Announced
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Team India Announced : भारतीय क्रिकेट कंट्राेल बाेर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे के लिए गुरुवार को टी-20 और वनडे टीम का ऐलान किया। वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा ही संभालेंगे जबकि टी-20 की कमान सूर्यकुमार यादव दी गई है। हालांकि टी-20 कप्तानी को लेकर हार्दिक पांड्या भी रेस में थे लेकिन वे सूर्य कुमार यादव से पिछड़ गए। जारी कार्यक्रम के तहत श्रीलंका में टीम इंडिया तीन  टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसका पहला मुकाबला पल्लेकेले में 27 जुलाई को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से कोलंबो में होगी।

मालूम को की भारतीय टीम ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका का दौरा किया था। टीम ने 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी। तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। टी-20 सीरीज में भारत को 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी।

Team India Announced :  हार्दिक की फिटनेस ने उन्हें कप्तानी से किया दूर

कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को टी-20 की कप्तानी नहीं देने की वजह उनकी फिटनेस भी है। पिछले एक साल में हार्दिक चोटों के कारण कई मैच मिस कर चुके हैं। टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर टी-20 कप्तानी में लॉन्ग टर्म ऑप्शन चाहते हैं।

Team India Announced :   T20 के लिए गंभीर की पहली पसंद बने सूर्या

2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने से पहले सूर्यकुमार यादव चार साल तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के उप कप्तान रहे। इस दौरान गंभीर टीम के कप्तान थे। 2018 में मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

Team India Announced :  कोच के रूम में गंभीर का पहला असाइनमेंट

गौतम गंभीर इसी सप्ताह टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं। बतौर भारतीय कोच गंभीर का यह पहला असाइनमेंट होगा। 42 साल के गंभीर ने द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह ली है। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

Team India Announced :  श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

Team India Announced :  श्रीलंका दौरे के लिए वनडे स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

Read Also-भारतीय टीम जाएगी श्रीलंका, पांड्या या सूर्यकुमार में कौन होगा कप्तान, जानिए

Related Articles