Home » झारखंड की ई-सेवाएं कल से रहेंगी प्रभावित, सरकारी कार्यालय में नहीं हो पाएंगे ये काम

झारखंड की ई-सेवाएं कल से रहेंगी प्रभावित, सरकारी कार्यालय में नहीं हो पाएंगे ये काम

by Rakesh Pandey
Jharkhand e services
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची. अगर आप झारखंड सरकार की ई-सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। (Jharkhand e services) अगले चार दिनों तक ई- सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। दरअसल, राज्य डाटा सेंटर (JHSDC) में सर्वर रखरखाव गतिविधि के कारण 13 April दोपहर1 AM से 16 April 2024 तक डाटा सेंटर से जुड़े सभी सेवाएं प्रभावित रहेंगे। इस कारण ई-उपार्जन एवं इससे संबंधित सेवाएं, निबंधन और भूमि से संबंधित कार्य सहित कोई और कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

JHSDC की ओर से संबंध में सभी संबंधित विभागों को जानकारी भेज दी गई है। झारखंड सरकार की अलग-अलग वेबसाइटों पर लोकहित में संबंधित सूचना जारी कर दी गई है। डाटा मेंटेनस के कारण इन सेवाओं के बाधित रहने का असर पूरे राज्य में दिखेगा|

(Jharkhand e services) कौन सी सेवाएं हाेंगी प्रभावित:

सर्वर मेंटिनेंस की वजह से जाे सेवाएं प्रभावित हाेंगी उसमें ई-उपार्जन एवं इससे संबंधित सेवाएं जैसे निबंधन और भूमि से संबंधित कार्य सहित कोई और अन्य कई और दूसरे कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस अवधि में इन सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं और संबंधित विभागाें में काेई कार्य कराना चाहते हैं ताे आप काे इंतजार करना हाेगा। ऐसे में पहले संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त कर ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

नहीं हाे पाएगी जमीन की रजिस्ट्री:

ई सवाओं के प्रभावित हाेने से सबसे अधिक प्रभावित वे लाेग हाेंगे जाे इस दाैरान जमीन या फ्लैट खरीदने की तैयारी कर चुके थे। ऑनलाइन रजिस्ट्री की प्रक्रिया रूकने से अब लाेगाें काे कम से कम 16 अप्रैल तक इंतजार करना पड़ेगा|

READ ALSO: SSC: एलडीसी और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए वैकेंसी, 7 मई तक भरा जाएगा आवेदन

Related Articles