Home » पत्नी की हत्या कर बेड बॉक्स में डालकर फरार पति बिहार से गिरफ्तार

पत्नी की हत्या कर बेड बॉक्स में डालकर फरार पति बिहार से गिरफ्तार

by Rakesh Pandey
delhi crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्लीः शाहदरा इलाके में एक फ्लैट के बेड बॉक्स में मिली महिला की हत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशीष कुमार (45) को रविवार तड़के बिहार से पकड़ा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शुक्रवार को शाहदरा के एक फ्लैट में बेड बॉक्स से अंजू उर्फ अंजलि का सड़ा हुआ शव मिला था, जो कंबल में लपेटा हुआ था। पुलिस ने शनिवार को फ्लैट मालिक विवेकानंद मिश्रा (64) और ड्राइवर अभय कुमार झा उर्फ सोनू (29) को गिरफ्तार किया था।

जांच में खुलासा हुआ कि आशीष, मिश्रा और झा ने मिलकर अंजू की हत्या की। पुलिस के अनुसार, अंजू ने तीनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अंजू पहले लुधियाना चली गई थी, लेकिन आशीष ने उसे वापस आने के लिए मनाया। इसके बाद उसने मिश्रा और झा की मदद से हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद तीनों ने शव को मिश्रा के फ्लैट के बेड बॉक्स में छिपा दिया और जयपुर भाग गए। जयपुर में वे झा के चचेरे भाई के घर रुके थे। आशीष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों और साजिश के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जांच अभी जारी है।

Read Also- MOON SIGHTED IN LUCKNOW : लखनऊ में चांद का हुआ दीदार , कल अदा की जाएगी ईद-उल-फितर की नमाज

Related Articles