Home » RANCHI CRIME NEWS : युवक ने सिल-लोढ़ा से मार कर पत्नी और दो बच्चों की कर दी हत्या

RANCHI CRIME NEWS : युवक ने सिल-लोढ़ा से मार कर पत्नी और दो बच्चों की कर दी हत्या

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे मैक्लुस्कीगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या सिल -लोढ़ा से मार-मार कर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान रेनू देवी, 7 वर्षीय पुत्र आरुष कुमार और 4 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी के रूप में हुई है। आरोपी रवि लोहार ने सिलवट-लोढ़ा से तीनों की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। ग्रामीण एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रवि मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

 

Related Articles