Home » Parsudih Theft : शीतला चौक पर मिठाई कारोबारी के घर चोरी, पुलिस ने डॉग स्क्वॉड लेकर शुरू की जांच

Parsudih Theft : शीतला चौक पर मिठाई कारोबारी के घर चोरी, पुलिस ने डॉग स्क्वॉड लेकर शुरू की जांच

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के शीतला चौक गौरी भवन के पास रहने वाले मिठाई कारोबारी गोपाल घोष के घर चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना तब हुई जब गोपाल घोष का घर बंद पड़ा हुआ था और वह दूसरे घर में सो रहे थे। उनका बेटा इन दिनों नेपाल घूमने गया हुआ है। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने इस घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली।

घटना की जानकारी तब मिली जब गोपाल घोष सुबह अपने घर पहुंचे और देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने जब दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा हुआ था, और अलमारी टूटकर खाली पड़ी थी। यह देखकर वह समझ गए कि घर में चोरी हो चुकी है।

सूचना मिलने के बाद, परसुडीह थाना पुलिस डॉग स्क्वाड और फिंगर एक्सपर्ट की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घर में विभिन्न जगहों से उंगली के निशान एकत्रित किए हैं, और संदिग्ध वस्तुओं को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में कोई अहम जानकारी मिल सकती है।

गोपाल घोष ने बताया कि उनका बेटा जब नेपाल से वापस लौटेगा, तभी यह स्पष्ट हो सकेगा कि चोरों ने कितने गहने और अन्य सामान चुराए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बेटे को चोरी की घटना की सूचना दे दी है।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Read also Jharkhand Vidhansabha : करनडीह मेन रोड से हटेगा एक चेक पोस्ट, विधानसभा में गूंजा मामला

Related Articles