Home » RANCHI CRIME NEWS: शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले अपराधियों को पुलिस ने किया अरेस्ट, हथियार भी बरामद

RANCHI CRIME NEWS: शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले अपराधियों को पुलिस ने किया अरेस्ट, हथियार भी बरामद

3 मार्च की रात विवाद के बाद अपराधियों ने दुकान पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

by Vivek Sharma
RANCHI : रांची के गेतलसूद वाइन शॉप में फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने जोन्हा के पास से गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित गेतलसूद में कंपोजिट शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव सिंह मुंडा उर्फ देवा, गोल्डेन यादव और भोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार 3 मार्च की रात गेतलसूद स्थित वाइन शॉप में शराब को लेकर हुए विवाद के बाद इन अपराधियों ने दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। घटना के समय दुकान में कई ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे। जिससे अचानक वहां अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने छापेमारी कर जोन्हा के पास से तीनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार भी जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

READ ALSO: Ramgarh News : हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में बाहा पर्व में लिया हिस्सा, जाहेर थान में की पूजा

Related Articles

Leave a Comment