Home » IND vs ENG T20I: तिलक वर्मा के पचासे से भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी20I में हराया, स्पिनर चमके

IND vs ENG T20I: तिलक वर्मा के पचासे से भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी20I में हराया, स्पिनर चमके

भारत इस मैच में भी सिर्फ एक मुख्य तेज गेंदबाज अर्शदीप और एक तेज गेंदबाजी आलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ मैदान पर उतरा।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20I को भारत ने दो विकेट से जीत लिया है। भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के 72 रन की मदद से 166 रन के निर्धारित लक्ष्य को 19.2 ओवर में चेज कर लिया। इससे पहले इंग्‍लैंड ने पहली पारी में नौ विकेट खोकर 165 रन बनाए थे।

टॉस जीत गेंदबाजी का किया था फैसला

मैच से पूर्व भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि बाद में ओस के कारण बल्लेबाजी में आसानी हो सकती है। पिछले मैच की तरह इस बार भी ओपनर फिल साल्ट तेज को गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चकमा खाने को मजबूर कर दिया। छह रन के कुल स्कोर पर पहले ओवर में ही इंग्लैंड का विकेट लेकर अर्शदीप ने इंग्लेंड को तगड़ा झटका दिया।

सिर्फ एक मुख्य तेज गेंदबाज की रणनीति रही कारगर

भारत इस मैच में भी सिर्फ एक मुख्य तेज गेंदबाज अर्शदीप और एक तेज गेंदबाजी आलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ मैदान पर उतरा। स्पिन चौकड़ी वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती की सामूहिक हमलों को अंग्रेज बल्लेबाज झेलने को बेबस हो गए। बची-खुची कसर स्पिन आलराउंडर अभिषेक शर्मा ने जेमी स्मिथ का विकेट लेकर कर दी। तेज गेंदबाजों को जहां सिर्फ दो विकेट मिले वहीं, स्पिनरों ने छह विकेट हासिल किए। ध्रुव जुरैल के शानदार थ्रो पर ब्राइडन कार्स रन आउट हो गए।

फिर चले बटलर

पिछले मैच में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 68 रन बनाने वाले कप्तान जोस बटलर ने इस बार भी बल्ले से खड़ा प्रभावित किया। उन्हीं की 45 रन पारी की बदौलत टीम 150 का आंकड़ा तक पार कर सकी। कार्स ने 31 रनों का योगदान दिया। डेब्‍यू कर रहे जेमी स्मिथ ने 12 गेंदों पर 22 रन बनाए। हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन ने 13-13 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 , अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा को 1-1 सफलता मिली।

खराब रही भारत की शुरुआत

166 रन के टारगेट को चेज कर रही भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी फ्लॉप रही। पारी के दूसरे ही ओवर में अभिषेक शर्मा LBW आउट हो गए। वे छह गेंदों पर 12 रन बना सके। अगले ही ओवर में संजू सैमसन भी कैच आउट हो गई। उन्‍होंने सात गेंदों में पांच रन बनाए।

इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़ पारी को संभाला। हालांकि, छठे ओवर में सूर्या ब्रायडन कार्स की गेंद पर बोल्‍ड हो गई। उन्होंने सात गेंदों पर 13 रन बनाए। ध्रुव जुरेल चार रन और हार्दिक पांड्या सात रन की पारी खेल सके।

2-0 की बढ़त

निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने 19 गेंदों पर 26 रन बना टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बल्‍ले से दो रन निकले। अर्शदीप ने छह रन बनाए, रवि विश्नोई नौ रन बनाकर नाबाद तिलक वर्मा के साथ जीत दिलाकर लौटे। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Read Also: India’s absence in ICC Men’s ODI Team : आईसीसी की पुरुष वनडे टीम में किसी भी भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

Related Articles