Home » Jamshedpur news : श्रम विभाग का timken इंडिया लिमिटेड को नोटिस

Jamshedpur news : श्रम विभाग का timken इंडिया लिमिटेड को नोटिस

बिना सूचना काम से हटाए गए कर्मी के बकाया भुगतान का श्रम विभाग ने दिया निर्देश

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के श्रम विभाग ने मेसर्स Timken India Ltd. को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कंपनी के पूर्व कर्मी श्रीराम कुमार के बकाया अंतिम भुगतान (Final Settlement) का जल्द निपटारा किया जाए।
श्रम अधीक्षक, जमशेदपुर-2 द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राम कुमार ने शिकायत की थी कि उन्हें बिना पूर्व सूचना काम से हटा दिया गया तथा उनके अंतिम देयकों का भुगतान नहीं किया गया। इस मामले में श्रम विभाग द्वारा कई बार सुनवाई की तारीखें तय की गईं, लेकिन कंपनी की ओर से संतोषजनक पहल नहीं की गई।
पत्र के अनुसार, कंपनी को निर्देश दिया गया है कि कर्मी के बकाया भुगतान, जिसकी दावा राशि लगभग 67,000 रुपये बताई गई है, का भुगतान सुनिश्चित करे। साथ ही भुगतान की जानकारी और संबंधित दस्तावेज निर्धारित तिथि तक श्रम विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
इस संबंध में पत्र की एक प्रति शिकायतकर्ता राम कुमार को भी सूचना के लिए भेजी गई है। श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले का शीघ्र निस्तारण किया जाए ताकि कर्मचारी को उसका वैधानिक भुगतान मिल सके।

Related Articles

Leave a Comment