Home » Jamshedpur Crime: मानगो के चेपा पुल स्थित पकवान रेस्टोरेंट में हुआ बवाल, तोड़-फोड़ के साथ मारपीट

Jamshedpur Crime: मानगो के चेपा पुल स्थित पकवान रेस्टोरेंट में हुआ बवाल, तोड़-फोड़ के साथ मारपीट

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो में आजाद नगर थाना क्षेत्र के चेपा पुल स्थित पकवान रेस्टोरेंट में रविवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे जमकर बवाल हुआ। दिनदहाड़े मारपीट हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि मामले में समझौता करा दिया गया है।

कैंपा सप्लायर का कहना है कि वह बकाया पैसा मांगने गया था। जबकि पकवान रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि कैंपा सप्लायर कह रहा है कि फ्रिज उनकी है। इसमें 25000 रुपए का माल रखिए। रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि जितनी बिक्री होती है उस हिसाब से वह माल रखना चाहते हैं। इसी को लेकर विवाद हुआ। पकवान रेस्टोरेंट के मालिक का आरोप है कि उनके साथ हाथापाई हुई। पत्थर भी चलाया गया। कई लोग मारपीट कर रहे थे। उसमें दो-तीन महिलाएं भी शामिल थीं। पकवान रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि फोन कर लोगों को बुलाया गया। 30-40 लोगों ने पकवान रेस्टोरेंट पर धावा बोल दिया था। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। काउंटर पर तोड़फोड़ की गई। रेस्टोरेंट के अंदर भी तोड़फोड़ की गई। ईंट-पत्थर भी चलाए गए। पकवान रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। जबकि, कैंपस सप्लायर का कहना है कि पकवान रेस्टोरेंट में उसके साथ घेर कर मारपीट हुई है। उनका कहना है कि उनकी मां के साथ भी मारपीट की गई है।

Read also – East Singhbhum News: बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ रुपये का पन्ना जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Related Articles