Home » झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा: वाहन पलटने से बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा: वाहन पलटने से बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

by Rakesh Pandey
वाहन पलटने से बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : जिले के चितरा थाना अंतर्गत सिकटिया बाराज के पास स्थित केनाल में मंगलवार सुबह करीब 5.15 पांच बजे एक बोलेरो गाड़ी के गिर जाने से उसपर सवार दो मासूम बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव निवासी आसनसोल संकुल के सीआरपी मनोज चौधरी की बेटी व बच्चे दुर्गा पूजा के अवसर पर गांव आए थे। उन्हें लेने के लिए उनके दामाद गांव आए थे। सुबह करीब 4:30 बजे लवली देवी अपने पति, भाई और बच्चों के साथ मायके से अपने ससुराल गिरिडीह जिला अंतर्गत शाखो बांसडीह गांव के लिए बोलेरो से निकली थी। इस दौरान चालक का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते ही बाराज के पास स्थित केनाल के गहरे पानी में जा गिरी।

इस क्रम में गाड़ी के चालक ने गेट खोलकर गाड़ी से किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। उसका हाथ हादसे में टूटा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य लोग गाड़ी के अंदर ही फंसे रहे। जब तक लोगों को पता चलता और लोगों व गाड़ी को बाहर निकाला जाता सभी की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि लवली कुमारी व अन्य लोग शाखो बांसडीह गांव से ही बोलेरो किराए पर लेकर आसनसोल गांव आए थे और यहीं से वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि बाराज के पास रुककर इन लोगों ने फोटो लिया। उसके बाद फिर आगे बढ़े। आगे केनाल के पास बोलेरो की गति अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी गहरे पानी में गिर गई।

वाहन पलटने से बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

घटना के करीब दस मिनट बाद वहां गार्ड के तौर पर तैनात अशोक सिंह की नजर गाड़ी पर पड़ी। उसने ग्रामीण मजिस्ट्रेट सिंह उर्फ बहस सिंह को घटना के बारे में बताया। उसने चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार को इस बारे में जानकारी दी। उसके बाद मजिस्ट्रेट सिंह ने लोगों को बचाने के इरादे से पानी में छलांग लगा दी। उसने गाड़ी के अंदर फंसे बच्चों व दो पुरुष को बाहर निकाला। फिर देखा कि महिला पानी में बह रही है। उसने तैर कर जाकर महिला के शव को भी बाहर निकला। वहीं चालक बाहर निकलकर किनारे पर आ गया था। उसके बाद सूचना मिलने पर चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार, मुखिया महादेव सिंह व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। शवों को उठाकर सारठ सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में सारठ एसडीपीओ धीरेन्द्र नारायण बंका भी पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मरने वालों के नाम
इस हादसे में मरने वालों में गिरिडीह जिला अंतर्गत शाखो बांसडीह गांव निवासी 32 वर्षीय मुकेश राय, उनकी पत्नी 28 वर्षीय लवली कुमारी, तीन वर्षीय बेटी जीवा कुमारी, एक वर्ष का बेटा और लवली का भाई चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव निवासी 25 वर्षीय रौशन चौधरी शामिल हैं। रौशन अपने मां पिता का इकलौता बेटा था। वहीं इस हादसे में मारा गया मुकेश राय भी अपने घर का इकलौता बेटा था।

READ ALSO :

गढ़वा में सड़क दुर्घटना: आटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Related Articles