Home » UG Admission 2023 : यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए केयू के कॉलेज आज जारी करेंगे पहली मेधा सूची, कल से एडमिशन, जानिए पूरी प्रक्रिया के बारे में

UG Admission 2023 : यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए केयू के कॉलेज आज जारी करेंगे पहली मेधा सूची, कल से एडमिशन, जानिए पूरी प्रक्रिया के बारे में

by Rakesh Pandey
Admission KU UG PG, UG Admission 2023, Colleges of KU will release, dmission from tomorrow, know about the whole process
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय निजी व सरकारी कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। क्योंकि प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची मंगलवार को जारी होने जारी है। इस मेधा सूची के आधार पर बुधवार 26 जुलाई से सभी कॉलेजों में दाखिला लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सभी कॉलेज मेधा सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे, जहां विजिट कर छात्र इसे देख सकेंगे।

अगर मेधा सूची पर किसी छात्र को किसी भी प्रकार की आपत्ति होगी तो वह आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। विदित हो कि कोल्हान विवि के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए कुल 27619 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

सीयूईटी स्कोर वाले छात्रों को पहले एडमिशन:
कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नामांकन में सीयूईटी स्कोर वाले छात्रों को पहली प्राथमिकता मिलेगी। एबीएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विजय कुमार पीयूष ने कहा कि विवि से जो निर्देश प्राप्त हुआ है, उसके तहत पहली मेध सूची में उन्हीं छात्रों का नाम शामिल किया जाएगा, जिन्होंने 17 जुलाई तक चांसलर पोर्टल में अपना सीयूईटी स्कोर अपलोड किया है। वहीं दूसरे सूची में उन छात्रों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने सिर्फ चांसलर पोर्टल के जरिए आवेदन किया है।

केयू ने 10 अगस्त तक एडमिशन का आंकड़ा उपलब्ध कराने का निर्देश:
कोल्हान विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों से कहा गया है कि प्रथम सूची से नामांकन ली गई विद्यार्थियों की सूची 10 अगस्त तक केयू को भेजना सुनिश्चित करेंगे। वहीं द्वितीय एवं तृतीय सूची से नामांकन ली गई विद्यार्थियों की सूची 26 अगस्त तक अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करेंगे।

इस प्रकार चलेगी नामांकन प्रक्रिया:

प्रथम सूची का प्रकाशन: 25 जुलाई
मेधा सूची के आधार पर नामांकन: 26 जुलाई से 3 अगस्त
रिक्त सीटों के विरूद्ध द्वितीय सूची के प्रकाशन की तिथि 4 अगस्त
द्वितीय सूची के आधार पर नामांकन की तिथि: 4 से 11 अगस्त
रिक्त सीटों के विरूद्ध तृतीय सूची का प्रकाशन: 12 अगस्त
तृतीय सूची के आधार पर एडमिशन: 12 से 18 अगस्त तक

Related Articles