Home » Pm Kisan Samman Nidhi Yojana : खत्म होने वाला है इंतजार, जानें कब 8.5 करोड़ किसानों के खाते में जाएगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नियोजना की राशि

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana : खत्म होने वाला है इंतजार, जानें कब 8.5 करोड़ किसानों के खाते में जाएगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नियोजना की राशि

by Rakesh Pandey
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 15वीं किस्त जारी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : देश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 14वीं किस्त के पैसे का बेसब्री से इंतजार हैं। लेकिन अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है क्योंकि PM नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को राशि किसानों के खातों डालेंगे। इससे पहले इस योजना की 13वीं किस्त के पैसों को भारत सरकार ने 27 फरवरी, 2023 को ट्रांसफर किया था।

वहीं अब 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर भारत सरकार ने बड़ा एलान किया है। भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को 27 जुलाई, 2023 को ट्रांसफर करने जा रही है। PM किसान पोर्टल के जरिए जानकारी दी गई है । इसका लाभ देश के 8.5 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगा।

आप का नाम जुड़ा है या नहीं ऐसे चेक करें :
अगर आपने योजना का फायदा लेने के लिए आवेदन किया है और अब अपना नाम लाभार्थियों की सूची में देखना चाहते हैं तो सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर मेन्यू बार देखें। यहां फार्मर कार्नर पर जाएं औ लाभार्थी सूची पर क्लिक करें। यहां पर आप को राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक व गांव का विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद गेट रिपोर्टर पर क्लिक करते ही जानकारी मिल जाएगी।

जानिए इस योजना के बारे में :
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिसे सरकार 2-2 हजार रुपये के तीन अलग अलग किस्तों में हर चार महीने पर किसानों को सीधे उनके खाते में भेजा जाता है।

PM किसान योजना में सभी किसानों को मिलता है फायदा
केंद्र सरका ने जब फरवरी 2019 में पीएम-किसान योजना शुरू की थी तो इसका लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों के परिवारों के लिए था। इसमें वो किसान शामिल थे, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कम्बाइन्ड लैंड होल्डिंग (संयुक्त भूमि) थी। लेकिन जून 2019 में स्कीम में बदलाव करते हुए सभी किसान परिवारों के लिए इसे एक्सटेंड कर दिया गया। हालांकि, कुछ किसानों को अभी भी इस योजना से बाहर रखा गया है।

योजना के पात्र लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय पटवारी, राजस्व अधिकारी और योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से नामित नोडल अधिकारी ही किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

Related Articles