Home » Chaibasa News: चाईबासा के रूंगटा विद्यालय में विभागीय परीक्षा आयोजित, आयुक्त और डीसी ने किया निरीक्षण

Chaibasa News: चाईबासा के रूंगटा विद्यालय में विभागीय परीक्षा आयोजित, आयुक्त और डीसी ने किया निरीक्षण

जनजातीय भाषा विषय की परीक्षा में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Departmental Examination
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित +2 मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय में राजपत्रित पदाधिकारियों और अराजपत्रित कर्मियों की विभागीय परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संचालित हो रही है।

जनजातीय भाषा की हुई परीक्षा

मंगलवार को परीक्षा केंद्र पर जनजातीय भाषा विषय की परीक्षा ली गई। इसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। केंद्र पर सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Chaibasa Departmental Examination
Chaibasa Departmental Examination

आयुक्त और उपायुक्त ने लिया जायजा

परीक्षा के सुचारू संचालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम और जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों वरीय पदाधिकारियों ने परीक्षा कक्षों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन में लगे पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने परीक्षा की व्यवस्था, उपस्थिति, अनुशासन और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

मानकों के पालन का दिया निर्देश

पदाधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि सभी परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण और अनुकूल वातावरण मिले। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के दौरान निर्धारित मानकों और दिशा निर्देशों का पूर्ण अनुपालन किया जाए। केंद्र अधीक्षक को सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।जिला प्रशासन ने बताया कि विभागीय परीक्षा से पदाधिकारियों और कर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी। परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Read Also: Chaibasa Crime News: चोरी की बाइक बेचने की कोशिश में पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 20 वाहन के साथ दो गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment