Home » Chaibasa Crime News: चोरी की बाइक बेचने की कोशिश में पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 20 वाहन के साथ दो गिरफ्तार

Chaibasa Crime News: चोरी की बाइक बेचने की कोशिश में पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 20 वाहन के साथ दो गिरफ्तार

चाईबासा और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल।

by Rajeshwar Pandey
Bike Theft Gang Busted
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : वाहन चोरी करने के बाद उसे बेचने की कोशिश भारी पड़ गई। गुप्त सूचना के आधार पर ताक में बैठी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरी की 20 बाइक बरामद की और दो आरोपियों को धर दबोचा। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को मिली गुप्त सूचना पर चाईबासा और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद बाइक की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये आंकी गई है।

गुप्त सूचना पर गठित की गई थी विशेष टीम

एसपी अमित रेनू को सूचना मिली थी कि नोवामुंडी थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध चोरी की बाइक बेचने के लिए घूम रहा है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरु के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में नोवामुंडी, किरीबुरु और बड़ा जामदा थाना प्रभारी शामिल थे। सिदगोड़ा थाना जमशेदपुर पुलिस भी चोर की तलाश में क्षेत्र में थी। इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी शुरू की।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्वी सिंहभूम के बिरसानगर जोन नंबर तीन निवासी 20 वर्षीय सोनू लोहरा उर्फ भोला पिता राजेंद्र लोहरा और टोटोंगढ़ा, थाना छोटानागरा, जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा का निवासी 23 वर्षीय राज पुरती, पिता चंद्र मोहन पुरती शामिल है।

तीन जगहों से बरामद हुईं बाइक

आरोपी सोनू लोहरा की निशानदेही पर नोवामुंडी थाना अंतर्गत डुकासाई से 5 मोटरसाइकिल बरामद हुईं। इनमें JH05 AJ 6588, JH05 CR 0214, JH22 C 8993, JH01 DT 7489 और JH05 AF 1422 नंबर की बाइक हैं। वहीं राज पुरती की निशानदेही पर छोटानागरा थाना अंतर्गत टोंटोगाढ़ा गांव से 9 और किरीबुरु थाना अंतर्गत टाटीबा बिरहोर टोला से 6 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इस तरह कुल 20 बाइक जब्त की गईं।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस बरामद बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर से मालिकों का पता लगा रही है। एसपी अमित रेनू ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। उन्होंने संयुक्त टीम को इस सफल कार्रवाई के लिए सराहना दी।

छापामारी टीम में ये थे शामिल

छापामारी टीम में किरीबुरु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनित कुमार किन्डो, पुलिस निरीक्षक नोवामुण्डी बासुदेव मुण्डा, नोवामुड़ी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह, किरीबुरु थाना प्रभारी रोहित कुमार, जामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उराँव, पुलिस अवर निरीक्षक पूर्णिमा कुमारी, जमशेदपुर सिदगोड़ा थाना के पुअनि दानियल सांगा, पुअनि सुशांत सुंडी, सिदगोड़ा थाना, सहायक अवर निरीक्षक देवसरण महतो, सिदगोड़ा थाना, जमशेदपुर, आरक्षी ललन कुमार सांगा, सिदगोड़ा थाना रिजर्व गार्ड, नोवामुण्डी थाना, किरीबुरु थाना, बड़ा जामदा थाना सशस्त्र बल शामिल हैं।

Read Also: Chaibasa Crime News: खंडखोरी में डायन के शक में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चाकू बरामद किया

Related Articles

Leave a Comment