Home » Jamshedpur News : उलीडीह के जर्जर मकान से पुलिस ने बरामद किया शव, भेजा पोस्टमार्टम को

Jamshedpur News : उलीडीह के जर्जर मकान से पुलिस ने बरामद किया शव, भेजा पोस्टमार्टम को

आसपास भीख मांग कर गुजारा करता था व्यक्ति

by Mujtaba Haider Rizvi
palamu murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : उलीडीह के एक जर्जर मकान से शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते हैं कि यह शव रितुल कर्मकार का है। रितुल कर्मकार अपने आसपास भीख मांग कर अपनी जिंदगी गुजारता था। वह कहीं पेड़ के नीचे या किसी जर्जर मकान में घुसकर सो जाता था। उसका अपना घर नहीं था।

शनिवार की सुबह लोग जर्जर मकान के पास गए तो देखा कि रितुल कर्मकार पड़ा हुआ है। उसे उठाने की कोशिश की गई। लेकिन, वह नहीं उठ सका।

पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। शव के पास खाली शराब की बोतलें और प्लास्टिक के गिलास भी बरामद हुए हैं। उलीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल सकेगा कि रितुल कर्मकार की मौत कैसे हुई है।

Read also Big Breaking : मैक्सीजोन घोटाले में फिल्म एक्टर गोविंदा, शक्ति कपूर, राजा मुराद, चंकी पांडे व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी समेत नौ पर FIR : Jamshedpur Maxizone Scam

Related Articles