Home » Jamshedpur Sex Racket : उलीडीह में देह व्यापार में पकड़ी गईं चार युवतियों में से एक को कोर्ट से मिली बेल, तीन भेजी गईं जेल

Jamshedpur Sex Racket : उलीडीह में देह व्यापार में पकड़ी गईं चार युवतियों में से एक को कोर्ट से मिली बेल, तीन भेजी गईं जेल

अपार्टमेंट मालकिन की तलाश में जुटी पुलिस, मामले की जांच जारी

by Mujtaba Haider Rizvi
Police raid at Green Field Apartment in Olidih Jamshedpur exposing sex racket
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में ग्रीन फील्ड अपार्टमेंट में छापामारी कर शुक्रवार को पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त चार युवतियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी युवतियों को कोर्ट में पेश किया गया। इनमें से एक युवती को कोर्ट ने बेल दे दी है। बाकी तीन युवतियों को जेल भेज दिया गया है।

सेक्स रैकेट के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

इसके अलावा, पुलिस अपार्टमेंट की मालकिन की तलाश कर रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि आखिर देह व्यापार के इस धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं, जिनके इशारे पर यहां सेक्स रैकेट चल रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इलाके में मुखबिरों का जाल फैला दिया है। युवतियों से पूछताछ में भी कुछ जानकारी सामने आई है। उसी के आधार पर पुलिस अपनी तहकीकात आगे बढ़ा रही है।

छापामारी के समय फरार हो गए थे युवक

गौरतलब है कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रीन फील्ड अपार्टमेंट के सरस्वती ब्लॉक नंबर पांच में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस ने यहां रेड कर दी थी। छापामारी में अपार्टमेंट में मौजूद कुछ युवक भाग खड़े हुए। जबकि, पुलिस ने चार युवतियों को पकड़ लिया। सभी को थाने ले जाया गया था। वहां उनसे पूछताछ हुई और उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।

Read also Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में पुलिस ने 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

Related Articles