लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अब तक गर्मी से मिली राहत खत्म हो चुकी है। अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 12 जिलों में 9 और 10 जून को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
9 और 10 जून को हीटवेव का खतरा
राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में स्थित जिलों को हीटवेव से अधिक प्रभावित माना जा रहा है। ये क्षेत्र उस ‘हीट आइलैंड’ बेल्ट का हिस्सा हैं जहां हर साल अत्यधिक गर्मी महसूस की जाती है। मौसम विभाग ने बताया कि 9 जून तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। न्यूनतम आर्द्रता 31% और अधिकतम आर्द्रता 64% रिकॉर्ड की गई।
UP Weather : राजस्थान से आ रहीं शुष्क हवाएं बढ़ाएंगी गर्मी
राजस्थान की ओर से आने वाली हवाएं पूरी तरह से शुष्क हैं और ये तापमान में इज़ाफा कर रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 9 और 10 जून को तापमान सबसे अधिक रहेगा, जिसके बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
11 जून से मौसम में बदलाव
11 और 12 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि यदि इसके बाद भी विक्षोभ बना रहता है, तो गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।
Read Also: Jharkhand Weather Today : झारखंड के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

