Ranchi : झारखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठनात्मक चुनाव में खीरू महतो को लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ. आफताब जमील, भगवान सिंह, सागर कुमार समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खीरू महतो को बधाई दी।इस संगठनात्मक चुनाव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ राज्य के 12 से अधिक जिलाध्यक्षों का भी चुनाव संपन्न हुआ। इसके अलावा झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से राज्य परिषद के सदस्यों का भी चयन किया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खीरू महतो को बधाई दी और उनका स्वागत किया।इस मौके पर खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जिन जिलों में अभी सदस्यता अभियान पूरा नहीं हुआ है, वहां जल्द ही जिलाध्यक्षों का चुनाव कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संसद के बजट सत्र के समाप्त होने के बाद संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि इस बार प्रदेश कमेटी छोटी रखी जाएगी और उसमें केवल सक्रिय तथा मेहनती कार्यकर्ताओं को ही जगह दी जाएगी। खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं और उनके निर्णय का सम्मान करते हुए झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी।
यह बने जिलाध्यक्ष
रांची – तेतरा महतो
धनबाद – पिंटू सिंह
गोड्डा – चंद्रधर सिंह चुन्नू
पाकुड़ – गौतम मंडल
हजारीबाग – प्रभुदयाल महतो
रामगढ़ – ज्योतिंद्र साहू
बोकारो – प्रदीप महतो
चतरा – रामाशीष डांगी
पलामू – मनोज दुबे
जमशेदपुर – सुबोध श्रीवास्तव
साहेबगंज – सुनील सिन्हा
दुमका – उदय सिंह
सिमडेगा – सुनील नायक
कोडरमा – कृष्णा सिंह घटवार
जमशेदपुर महानगर – अजय कुमार
रांची महानगर – अखिलेश राय

