Home » West Singhbhum: सेल में आयरन ओर अनियमितता का मामला, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

West Singhbhum: सेल में आयरन ओर अनियमितता का मामला, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum iron ore irregularities SAIL Guva mine investigation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा सेल खदान क्षेत्र के जीरो प्वाइंट का दौरा कर आयरन ओर की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयरन ओर क्रशिंग से जुड़े टेंडर में गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ठेकेदार द्वारा आयरन ओर की क्रशिंग किए बिना ही बिल पास करा लिया गया है, जिसके बाद उन्होंने स्वयं स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बिना क्रशिंग के रखा गया था आयरन ओर

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बड़ी मात्रा में आयरन ओर बिना क्रशिंग के ही जीरो प्वाइंट पर जमा कर रखा गया है। यह आयरन ओर पहाड़ के समान ढेर के रूप में पड़ा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि क्रशिंग कार्य सही तरीके से नहीं किया गया है। इस स्थिति को देखते हुए मधु कोड़ा ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और संभावित भ्रष्टाचार का संकेत हो सकता है।

प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे मधु कोड़ा लिखेंगे

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। इसके लिए वे जल्द ही केंद्रीय इस्पात मंत्री, इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विस्तृत जांच की मांग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के दौरान यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आता है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। मधु कोड़ा ने यह भी कहा कि खदानों से जुड़े ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है, ताकि देश की प्राकृतिक संपदा का सही उपयोग हो सके और सरकारी राजस्व को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। स्थानीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोगों में जांच को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Read Also: Jamshedpur Murder News: जमशेदपुर के चर्चित कन्हैया यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिल्ला पाठक ने कोर्ट में किया सरेंडर

Related Articles