Home » Gumla News : गुमला सदर अस्पताल में चंगाई का प्रचार करने पर हुआ हंगामा

Gumla News : गुमला सदर अस्पताल में चंगाई का प्रचार करने पर हुआ हंगामा

Gumla News : प्रबंधन ने आरोपी महिलाओं को बाहर निकाला, होगी जांच

by Anurag Ranjan
Ruckus at Gumla Sadar Hospital over alleged promotion of faith healing inside hospital premises
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : सदर अस्पताल, गुमला में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मरीज वार्ड में दो महिलाएं भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को कथित तौर पर चंगाई सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करती पाई गईं। महिलाओं द्वारा बीमारी से मुक्ति दिलाने का दावा किए जाने पर वार्ड में मौजूद कुछ मरीजों और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया। इसके बाद वहां बकझक की स्थिति पैदा हो गई।

घूम घूम कर मरीजों को समझा रही थीं अपनी बात

गौरतलब है कि दोनों महिलाएं वार्ड में घूम-घूमकर मरीजों से बातचीत कर रही थीं और उन्हें चंगाई सभा में शामिल होने के लिए कह रही थीं। इस गतिविधि को अस्पताल के नियमों के खिलाफ बताते हुए कई लोगों ने आपत्ति जताई और मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी।

सूचना मिलते ही अस्पताल के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को तत्काल वार्ड से बाहर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की धार्मिक या प्रचारात्मक गतिविधि की अनुमति नहीं है, खासकर तब जब मरीजों का इलाज चल रहा हो।

महिलाओं को समझा-बुझा कर वापस भेजा

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि इस मामले में महिलाओं को समझाकर वापस भेज दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में इस तरह की गतिविधि करते हुए कोई पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद प्रशासन ने वार्डों में निगरानी बढ़ाने और बाहरी लोगों की आवाजाही पर सख्ती करने का निर्णय लिया है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Read Also: Gumla News : गुमला में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Related Articles

Leave a Comment