Home » Video of Italy India PM Trended: इटली और भारत के पीएम का वीडियो हुआ ट्रेंड, मेलोनी ने कहा- ‘हैलो फ्रेंड्स फ्रॉम द मेलोडी’, जानें मोदी ने क्या कहा

Video of Italy India PM Trended: इटली और भारत के पीएम का वीडियो हुआ ट्रेंड, मेलोनी ने कहा- ‘हैलो फ्रेंड्स फ्रॉम द मेलोडी’, जानें मोदी ने क्या कहा

by Rakesh Pandey
Video of Italy India PM Trended
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इटली/Video of Italy India PM Trended: जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली गए थे। वहां उनका इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी के साथ एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ‘हैलो फ्रेंड्स फ्रॉम द मेलोडी’ कहती हुई दिख रही। यह वीडियो तेजी पूरे देश में वायरल हो रहा है। बता दें कि मोदी और मेलोनी की मित्रता को भारत में मेलोडी नाम से सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है, जिसके कारण जॉर्जिया मेलोनी ‘हैलो फ्रेंड्स फ्रॉम द मेलोडी’ कहती दिख रही है।

Video of Italy India PM Trended: दोनों नेताओं की सेल्फी भी हुई वायरल

पांच सेकेंड का यह वीडियो मेलोनी ने शनिवार को अपने ‘एक्स’ अकाउन्ट पर साझा किया था। इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री मेलोनी ने वीडियो में 73 वर्षीय मोदी हंसते हुए नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो को फिर से साझा करते हुए लिखा, भारत-इटली की मित्रता कायम रहे। इससे पहले शनिवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की एक सेल्फी वायरल हुई थी।

Video of Italy India PM Trended: भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर जोर

यहां द्विपक्षीय वार्ता के दौरान शुक्रवार को दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा था कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। बैठक के बाद मोदी ने कहा था कि हमने वाणिज्य, ऊर्जा, रक्षा, दूरसंचार आदि क्षेत्रों में भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देश जैव ईंधन, खाद्य प्रसंस्करण और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

Video of Italy India PM Trended: तीसरे कार्यकाल के लिए मोदी को दी बधाई

मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मित्रता को जाहिर करते हुए इस वीडियो का शीर्षक ‘नमस्ते दोस्तों, मेलोडी की ओर से’ दिया है। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की दक्षिणी इटली के अपुलिया की एक दिवसीय यात्रा के अंत में मुलाकात की थी। इस दौरान मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के वास्ते निमंत्रण देने के लिए मेलोनी को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी।

 

Read also:- BCG vaccine: देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए वयस्कों को दिया जाएगा बीसीजी का टीका

Related Articles