नई दिल्ली : Waqf Board Bill 2024 : वक्फ बिल संशोधन से संबंधित JPC की दूसरी बैठक आज 30 अगस्त को होने जा रही है। इस बैठक में वक्फ बिल से संबंधित नियमों पर संशोधन के लिए अलग-अलग दलों के नेता एवं प्रतिनिधि अपना पक्ष रखेंगे। इसकी पहली बैठक 22 अगस्त को हुई थी। इसमें 31 सदस्यीय टीम शामिल हुई थी। चर्चा के दौरान काफी बहस भी हुई थी।

Waqf Board Bill 2024: संशोधन पर किया जाएगा विचार-विमर्श
वक्फ बिल संशोधन के लिए जिस टीम का गठन किया गया है, उसके अध्यक्ष जगदंबिका पाल है। जगदंबिका पाल के अनुसार वक्फ बिल में जो 41 संशोधन प्रस्तावित हैं, उन पर अलग-अलग सदस्यों एवं मुस्लिम समुदाय के पक्षकारों को भी अपना पक्ष एवं विचार रखना का अवसर दिया जाएगा। इस बिल पर अपना पक्ष रखने के लिए जिन मुस्लिम संगठनों को बुलाया गया है, उनमें ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत-ए-उलेमा और उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड भी शामिल हैं।
Waqf Board Bill 2024: क्या है विवाद
किरण रिजजू द्वारा 8 अगस्त 2024 को लोकसभा में वक्फ बिल पेश किया गया था। इसे विपक्षी दलों द्वारा मुस्लिम विरोधी बिल बताकर इसका पुरजोर विरोध किया गया था। इसे अल्पसंख्यकों एवं मुस्लिमों की संपत्ति हड़पने वाला बिल भी बताया गया था।
Waqf Board Bill 2024: क्या है वक्फ बोर्ड
वक्फ बोर्ड मुस्लिम समाज को दान में मिलने वाली धार्मिक चल- अचल संपत्ति से संबंधित बिल है। इसके अंतर्गत किसी भी राज्य में मुस्लिम समुदाय के पास धार्मिक, सार्वजनिक संपत्ति जैसे मस्जिद के लिए दान में मिली जमीन, आदि का रिकॉर्ड रखने, उसका पंजीकरण करवाने से लेकर, उस संपत्ति का प्रबंधन करना यह सभी चीजें आती हैं।

