Home » West Indies Vs India 1st T20 Result: पहले टी 20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 4 रन से हराया, दूसरा मैच 6 अगस्त को

West Indies Vs India 1st T20 Result: पहले टी 20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 4 रन से हराया, दूसरा मैच 6 अगस्त को

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पोर्ट ऑफ स्पेन: West Indies Vs India 1st T20 Result हैरान कर देने वाले रहे। भारत वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले टी 20 मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। टी 20 स्टार्स से सजी भारतीय टीम गुरुवार रात 150 रनों का आसान टारगेट चेज नहीं कर पायी। अपना 200वां टी-20 खेल रही भारतीय टीम को वेस्टइंडीज ने इस सीरीज के पहले मैच में 4 रन से पराजित कर दिया।

एक समय तक जीत की तरफ बढ़ रही भारतीय टीम आखिरी 30 गेंदों में 37 रन नहीं बना सकी और हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम 5 मैचों के इस टी 20 सीरीज में 1-0 से पिछ़ड गई। इस सीरीज दूसरा मैच 6 अगस्त को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं पहला मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया। यहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। तेज गेंदबाज जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट लिए।

पहले मैच में हार की क्या रही वजह

अगर पहले टी 20 मैच में हार के कारणों पर जाएं तो एक दो नहीं इसके कई कारण हैं। पहला खराब फील्डिंग है। भारतीय खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज की पारी में कई कैच ड्रॉप किए। पहला कैच 14वें ओवर की दूसरी बॉल पर शुभमन गिल ने ड्रॉप किया। अगले ओवर में युजवेंद्र चहल ने कप्तान रोवमन पॉवेल का कैच छोड़ दिया। वहीं दूसरा कारण ओपनर्स का नहीं चलना था।

वनडे सीरीज में धूम मचाने वाली शुभमन गिल और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी पूरी तरह फेल रही। गिल 9 बॉल में 3 रन और किशन 9 बॉल में 6 रन बना कर जल्दी आउट हो गए। लगातार विकेट गंवाए भारतीय बल्लेबाज बड़ी पार्टनरशिप बनाने में असफल रहे। पारी की सबसे बड़ी पार्टनरशिप सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच हुई, दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। लगभग सभी भारतीय बल्लेबाजारें से धीमी गति से रन बनाया।

दवाब नहीं झेल सका लोअर मिडिल ऑर्डर

अगर भारतीय टीम पर नजर डालें तो यह IPL के स्टार बैटर्स से सजी है। लेकिन 150 रन का टारगेट भी चेज नहीं कर सकी। पंड्या की कप्तानी में पहली बार टीम ऐसा करने में नाकाम रही। ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद मैच की जिम्मेदारी मध्यक्रम पर थी। इस दौरान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने अच्छे शॉर्ट खेले, लेकिन वे मैच को उस मुकाम पर नहीं ले जा सके जहां से भारत इस मैच को जीत सके।

इसके बाद संजू सैमसन, कप्तान हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल की अनुभवी तिकड़ी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही। पंड्या के आउट होने के बाद सैमसन रनआउट हुए। अक्षर भी कुछ नहीं कर सके। बेस्टइंडीज की कसी हुई गेदबाजी के सामने भारतीय मध्यक्रम रन के लिए जुझता नजर आया। यही वजह रही की दो विकेट रहने के बाद भी निर्धारित लक्ष्य को भारतीय टीम नहीं हासिल कर पायी।

Related Articles