Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना की पुलिस ने 30 जनवरी को महिला होमगार्ड श्रीमति मेलगांडी हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मृतक के पति सिपाही दिनेश मेलगांडी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने एक फरार अपराधी कुचाई थाना के गुदगुदरी गांव से धनसिंह मुंडा उर्फ मुखिया (22) को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक कराईकेला थाना क्षेत्र के बालपोस मैदान स्थित नहर पुलिया के पास 30 जनवरी को महिला होमगार्ड श्रीमति मेलगांडी की हत्या कर दी गई थी। कराईकेला थाना की पुलिस मृतक के भाई कुलदीप बोदरा की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।
एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए गठित की थी स्पेशल टीम
हत्याकांड के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित रेनू ने विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने हत्याकांड में संलिप्त तीन आरोपी राम कुम्हार (24) ग्राम मरांगहातु थाना कुचाई, जिला सरायकेला-खरसावां, सहदेव मुंडा उर्फ रांगा (21) ग्राम गैरने थाना अड़की, जिला खूंटी और मृतक के पति सिपाही दिनेश मेलगाड़ी (35) ग्राम कुशनुपुर थाना कराइकेला, जिला पश्चिमी सिंहभूम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
READ ALSO: RANCHI CRIME NEWS: बीआईटी की छात्रा का हटिया डैम में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

