एंटरटेनमेंट डेस्क : रणदीप और लिन लैशराम की प्री वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लिन लैशराम मणिपुर की जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। यही नहीं, वह एक बिजनेस वुमेन भी हैं। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। विगत 27 नवंबर को कपल इंफाल पहुंचे हैं, जहां वे बुधवार यानी 29 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। लिन लैशराम ने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है।

दोनों की उम्र में है 10 साल का अंतर
रणदीप और लिन लैशराम की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है। रणदीप की उम्र 47 है, तो वहीं लिन 37 साल की हैं। लिन लैशराम, मणिपुर के इंफाल की रहने वाली हैं। इसके साथ ही वह पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस हैं।
कौन हैं मणिपुर की लिन लैशराम
लिन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ नेशनल अवॉर्ड विनिंग मूवी ‘मैरी कॉम’ में काम किया है। वह ‘रंगून’ और ‘उमरिका’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान स्टारर ‘ओम शांति ओम’ में भी नजर आ चुकी हैं।
लिंग के एक्टिंग का दायरा चंद फिल्मों तक ही सीमित नहीं है। उन्हें हाल ही में करीना कपूर की ‘जाने जान’ में भी छोटे से रोल में देखा गया था। चकाचौंध भरी दुनिया के अलावा लिन का टैलेंट तीरंदाजी में भी है। लिन तीरंदाजी में जूनियर नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा वह बिजनेस वुमन भी हैं। उनका खुद का ज्वेलरी का बिजनेस है।
READ ALSO : रोमांच के लिए रहें तैयार, जानिए दिसंबर में बड़े परदे पर कौन-कौन सी फ़िल्में होंगी रिलीज़

