Home » पत्नी का मजिस्ट्रेट साहब से चल गया चक्कर, रोकने पर पति को ही मिल रही धमकी

पत्नी का मजिस्ट्रेट साहब से चल गया चक्कर, रोकने पर पति को ही मिल रही धमकी

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

मेरठ : इस बेचारे पति को पत्नी से ही धमकी मिल रही है कि अगर उसने पत्नी हो उसकी हरकतों से रोका तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक ने अपनी पत्नी और मेरठ में तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट (additional City magistrate) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी फरियाद लेकर सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का अधिकारी से कथित प्रेम संबंध है।

पति ने कहा-पूरी रात वीडियो कॉल पर रहती है पत्नी

पीड़ित पति ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि पत्नी रातभर वीडियो कॉल पर उससे बात करती है। जब उसे अपनी पत्नी के इन हरकतों के बारे में पता चला और उससे बात कर समझाने की कोशिश की तो वह उल्टे उसे ही धमकी देने लगी। पति ने फरियाद करते हुए अधिकारियों से एसीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित पति का नाम संजीव है। संजीव के मुताबिक वह भारतीय खाद्य निगम में प्रबंधक के पद पर तैनात है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग चंदौसी मुरादाबाद में है।

 

2006 में हुआ था प्रेम विवाह, दो बच्चे भी हैं

संजीव ने बताया कि उनदोनों की शादी साल 2006 में हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पत्नी का मायका दिल्ली में है। शादी के बाद उनके दो बेटे भी हुए। संजीव ने कहा कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार उसकी मां और उसके साथ अच्छा नहीं रहा। मां बुजुर्ग हैं, फिर भी पत्नी उनके साथ मारपीट करती थी।

 

फोन पर बात करते हुए पकड़ा तो खुला राज

संजीव का आरोप है कि एक दिन उसने अपनी पत्नी को पकड़ लिया। वह किसीसे फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान पत्नी ने भी बेझिझक बता दिया कि उसका एसीएम से अफेयर चल रहा है। साथ ही उसकी पत्नी ने यह धमकी भी दे डाली कि अगर वह एसीएम से बात करने या मिलनेजुलने से रोकेगा तो बुरे परिणाम भुगतने होंगे।

 

एसीएम ने कहा, मनगढ़ंत हैं आरोप

इस मामले में एसीएम का कहना है कि उक्त व्यक्ति अपनी पत्नी से अलग होना चाहता है। दोनों का आपसी विवाद है। उसने जो भी आरोप लगाए हैं वे सभी मनगढ़ंत हैं। हो सकता है कि महिला ऑफिस में आती होगी, लेकिन मेरे संपर्क में कभी नहीं आई है। हालांकि, एसीएम ने यह भी कहा कि केस के सिलसिले में एक दो बार मेरे ऑफिस में आई थी। फोन पर अगर बात हुई भी होगी, तो केस के सिलसिले में हुई होगी। इसके अलावा कोई बात नहीं है।

READ ALSO : सरिया पुलिस ने गौवंश लदे 11 वाहन जब्त किए

 

पत्नी ने कहा- मारपीट करता है पति

दूसरी तरफ इस मामले में आरोपी पत्नी का कहना है कि उसका पति संजीव उसके साथ मारपीट करता है। तीन साल से दोनों के बीच शादी जैसा कुछ भी नहीं है। वह जबरन मुझे घर से बाहर निकालना चाहता है। मेरे दो बच्चे हैं और मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles