Home » XAT 2024: जैट के लिए एडमिट कार्ड‎जारी, 7 जनवरी को परीक्षा

XAT 2024: जैट के लिए एडमिट कार्ड‎जारी, 7 जनवरी को परीक्षा

by The Photon News Desk
XAT 2024
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट XAT 2024  की परीक्षा सात‎ जनवरी 2024 को होगी। परीक्षा‎ दोपहर दो बजे से शाम 5.30‎ बजे तक चलेगी। इसके लिए एडमिट‎कार्ड जारी कर दिया गया है। इसमें ‎आवेदन करने वाले अभ्यर्थी जैट ‎की वेबसाइट के माध्यम से एडमिट‎कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा जमशेदपुर समेत देश‎ के 79 शहरों में कंप्यूटर आधारित‎ परीक्षण (सीबीटी) मोड में ली जाएगी।

जैट‎ (XAT 2024) के स्कोर के माध्यम से ‎एक्सएलआरआई जमशेदपुर व ‎दिल्ली कैंपस के अलावा चेन्नई‎ के लोयोला इंस्टीट्यूट ऑफ ‎बिजनेस मैनेजमेंट, सेंट जोसेफ ‎इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट,‎ आईएमटी गाजियाबाद,‎ जीआईएम गोवा, श्री बालाजी‎ यूनिवर्सिटी, टीएएमपीआई ‎मणिपाल, एक्सआईएमबी ‎भुवनेश्वर समेत करीब 160 बिजनेस स्कूलों में‎ एडमिशन लिया जा सकता है।‎

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 दिसंबर काे अपलाेड किया जाएगा। छात्र इसे जैट की वेबसाइट से डाउनलाेड कर सकेंगे। विदित हाे कि कैट के बाद जैट प्रबंधन संस्थानाें में दाखिला का सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा माना जाता है।

XAT 2024: 1.35 लाख ने किया है आवेदन, इसमें 37 फीसदी महिलाएं

इस बार जैट (XAT 2024)के लिए इस आवेदन करने वालाें की संख्या 1.35 लाख हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन करने वालों में महिला उम्मीदवारों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इस साल कुल आवेदकों में 37 फीसदी महिलाएं हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 34 फीसदी था। ऐसे में महिला आवेदकाें की संख्या में करीब 3 प्रतिशत की बढ़ाेत्तरी हुई है।

READ ALSO : झारखंड में तीन दर्जन से अधिक अफसरों को मिला प्रमोशन, देखें पूरी सूची

Related Articles