Home » XLRI XSET Exam Date : एक्सएलआरआई का जेवियर स्कॉलर एंट्रेंस टेस्ट 4 जनवरी को, रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें-परीक्षा की रूपरेखा

XLRI XSET Exam Date : एक्सएलआरआई का जेवियर स्कॉलर एंट्रेंस टेस्ट 4 जनवरी को, रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें-परीक्षा की रूपरेखा

• मैनेजमेंट थॉट लीडर्स तैयार करने के लिए स्कॉलर्स का चयन करेगा संस्थान...

by Anand Mishra
XLRI Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : एक्सएलआरआई–जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI-Xavier School of Management) ने राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा ‘जेवियर स्कॉलर एंट्रेंस टेस्ट’ (XSET) की घोषणा कर दी है। एक्सएलआरआई में संचालित डॉक्टोरल कार्यक्रमों फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (FPM) और एग्जीक्यूटिव फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (EFPM) में एडमिशन के लिए इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। संस्थान की ओर से बताया गया है कि यह परीक्षा आगामी 4 जनवरी 2026 (रविवार) को देशभर के 12 शहरों में होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन मोड में होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

कोर्स का उद्देश्य

इसे लेकर संस्थान प्रबंधन की ओर से बताया गया कि भारत में मैनेजर्स की संख्या पर्याप्त है, लेकिन अब समय उन थॉट लीडर्स का है जो शोध-आधारित अंतर्दृष्टि के साथ निर्णय लें। सिद्धांतों को चुनौती दें और नीतियों, बिज़नेस मॉडल्स व संगठनात्मक दिशा तय करने में बौद्धिक नेतृत्व दें। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए एक्सएलआरआई ने अपने डॉक्टोरल कार्यक्रमों को रिसर्च पर आधारित डिजाइन किया है। ताकि, स्कॉलर्स न केवल शिक्षण जगत बल्कि उद्योग–अनुसंधान, कंसल्टेंट जैसी भूमिकाओं और कॉर्पोरेट ट्रेनिंग में भी महत्वपूर्ण योगदान कर सकें।

स्कॉलर्स के लिए उपलब्ध सुविधाएं

बताया गया है कि विगत 75 वर्षों में XLRI ने ‘एकेडमिक दृढ़ता’ और ‘सामाजिक प्रतिबद्धता’ का संयोजन प्रस्तुत किया है। एफपीएम और ईएफपीएम में नौ विशेषज्ञता क्षेत्रों (इकोनॉमिक्स, फ़ाइनेंस, एचआरएम, मार्केटिंग, इंफॉर्मेशन सिस्टम्स, स्ट्रैटेजी, जनरल मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, लॉ, एथिक्स, कम्युनिकेशन, प्रोडक्शन, ऑपरेशंस एवं डिसीज़न साइंसेस तथा ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर) में रिसर्च की सुविधा उपलब्ध है। स्कॉलर्स को कोर्सवर्क, सेमिनार, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और डॉक्टोरल थीसिस मार्गदर्शन के साथ ग्लोबल रिसर्च अनुभव वाले फैकल्टी से मार्गदर्शन मिलता है। पूर्णकालिक शोधार्थियों के लिए वित्तीय सहायता और कैंपस हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध है। एफ़पीएम एंड रिसर्च के एसोसिएट डीन डॉ. जे अजीत कुमार ने कहा कि एक्सएलआरआई में अलग-अलग एज और एक्सपीरियंस समूह के रिसर्चर एक साझा बौद्धिक मंच बनाते हैं। संस्थान की ओर से स्कॉलर्स को मुक्त ज्ञान-प्रवाह को बढ़ावा दिया जाता है, ताकि बिना किसी सीमा के नए विचार जन्म ले सकें।

प्रवेश परीक्षा के विषय व इंटरव्यू राउंड के लिए अनिवार्य प्राप्तांक

XLRI प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि जेवियर स्कॉलर एंट्रेंस में शोध रुचि, प्रबंधकीय अवधारणाओं की समझ, तार्किक, विश्लेषणात्मक क्षमता और नैतिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन किया जाएगा। इंटरव्यू राउंड में शामिल होने के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, हालांकि अलग-अलग विशेषज्ञता क्षेत्रों के लिए कटऑफ़ अधिक भी हो सकते हैं।

Related Articles