Home » JHARKHAND NEWS: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारी बने आईएएस

JHARKHAND NEWS: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारी बने आईएएस

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी किया गया नोटिफिकेशन

by Vivek Sharma
आईएएस प्रमोशन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: केंद्र सरकार ने झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति दे दी है। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा भर्ती नियम 1954 और पदोन्नति विनियम 1955 के तहत झारखंड राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों को वर्ष 2024 की चयन सूची के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों को प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए झारखंड कैडर में ही पदस्थापित किया जाएगा।

ये बने आईएएस

आईएएस में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में दिलेश्वर महतो, इश्तेयाक अहमद, विद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रॉबिन टोप्पो, नयन तारा केरकेट्टा, अरुण कुमार सिंह, आलोक शिकारी कच्छप, अनिलसन लकड़ा, नगेंद्र पासवान, सुबोध कुमार, आसिफ एकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली और अर्चना मेहता शामिल हैं।

READ ALSO: JHARKHAND POLITICAL NEWS: हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले, जानें किसने लगाया ये आरोप


Related Articles

Leave a Comment