Home » Odisha : केंद्रपाड़ा में बिजली गिरने से 16 विद्यार्थी घायल, जाने कैसे हुआ यह हादसा?

Odisha : केंद्रपाड़ा में बिजली गिरने से 16 विद्यार्थी घायल, जाने कैसे हुआ यह हादसा?

by Rakesh Pandey
केंद्रपाड़ा में बिजली गिरने से 16 विद्यार्थी घायल, सभी कक्षा छह व सात के विद्यार्थी, बच्चों के बीच मचा कोहराम
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

केंद्रपाड़ा/केंद्रपाड़ा में बिजली गिरने से 16 विद्यार्थी घायल : ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शनिवार को बिजली गिरने से सरकारी स्कूल के 16 विद्यार्थी झुलस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गारदपुर प्रखंड में कुदानगरी आदर्श विद्यालय के पास 11 केवी विद्युत लाइन पर बिजली गिरी।

केंद्रपाड़ा में बिजली गिरने से 16 विद्यार्थी घायल,
सभी कक्षा छह व सात के विद्यार्थी,
बच्चों के बीच मचा कोहराम

इस बिजली के गिरने का प्रभाव इतना जोरदार था कि विद्यालय के छात्रावास के एक कमरे में मौजूद छात्रों को भी झटके लगे।

केंद्रपाड़ा में बिजली गिरने से 16 विद्यार्थी घायल/ सभी कक्षा छह व सात के विद्यार्थी

पुलिस ने बताया कि घायल हुए विद्यार्थियों में दो छात्र और 14 छात्राएं शामिल हैं। सभी घायल कक्षा छह और सात के विद्यार्थी हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर प्रशांत कुमार जेना ने कहा कि सभी विद्यार्थियों की हालत खतरे से बाहर हैं।

बच्चों के बीच मचा कोहराम

इस घटना से बच्चों के बीच कोहराम मच गया आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल जे जाया गया। प्रशासन के अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज जारी है।

READ ALSO : Bihar Crime: पटना में दिनदहाड़े पति ने पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या की, मौके से हुआ फरार, पारिवारिक विवाद में घटना को दिया अंजाम

Related Articles