खेल डेस्क : वनडे विश्व कप क्रिकेट 2023 (ICC World Cup Cricket 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। वहीं विश्व कप मुकाबलों के लिए आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने भी खास तैयारियां कर रखी हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर 9 अलग-अलग भाषाओं में 120 कमेंटेटर कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।
रवि शास्त्री, गावस्कर सहित नामचीन क्रिकेटर करेंगे कमेंट्री
बता दें कि विश्व कप मैचों की कमेंट्री रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, रिकी पोंटिंग, शेन वॉटसन, ईयॉन मॉर्गन और वकार युनूस जैसे दिग्गज करते हुए नजर आएंगे। वहीं क्रिकेट फैंस हिंदी और अंग्रेजी सहित 9 अलग-अलग भाषाओं में विश्व कप मुकाबलों के रोमांच का आनंद उठा पाएंगे। विश्व कप मुकाबलों की कमेंट्री मराठी, तेलुगु, तमिल, बंगाली, कन्नड़, मलयालम और गुजराती जैसी भाषाओं में होगी।
बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हैडन
ICC World Cup Cricket 2023 में तमाम दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा कंगारू टीम के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हैडन बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी। ग्रेस हैडन के अलावा विश्व कप में कुल 8 प्रेजेंटर नजर आएंगे। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन भी वीडियो कॉल के जरिए कमेंट्री टीम का हिस्सा रहेंगे।
ओपनिंग सेरेमनी 4 अक्टूबर, 5 को खेला जाएगा पहला मैच
बता दें कि विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी बुधवार 4 अक्टूबर को आयोजित की जानी है। इसके बाद विश्व कप का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं इस मेगा इवेंट का खिताबी मुकाबला रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया से होगा भारत का पहला मुकाबला, मैच 8 को
वहीं, भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें चेन्नई में आमने-सामने होगी। इसके बाद भारतीय टीम क्रमशः अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम क्रमशः अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ क्रमशः 11 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को मैदान पर उतरेगी।
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का शेड्यूल, जानें कब और कहां
भारत बनाम आस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई
भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगी। ये मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम अफगानिस्तान 11 अक्टूबर, दिल्ली
टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम पाकिस्तान अहमदाबाद
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर पुणे
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर ये मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। ये मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर धर्मशाला
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 22 अक्तूबर को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम श्रीलंका, 2 नवंबर मुंबई
02 नवंबर को टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में दोपहर दो बजे से मैच खेला जाएगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन कोलकाता में दोपहर दो बजे से मैच खेला जाएगा।
भारत बनाम नीदरलैंड्स, 12 नवंबर, बेंगलुरु
टीम इंडिया और नीदरलैंड के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, दोपहर दो बजे से मैच खेला जाएगा।
READ ALSO : Asian Games 2023: बैडमिंटन में रजत से भारत को करना पड़ा संतोष, चीन ने जीता गोल्ड

