Home » देवरिया में जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या, योगी ने कहा-दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

देवरिया में जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या, योगी ने कहा-दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक बड़े हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की खबर है। जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक ही परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उसके परिवार के लोग शामिल हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

फतेहपुर गांव में हुई घटना

इस जघन्य हत्याकांड को देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली इलाके में पड़नेवाले फतेहपुर गांव में अंजाम दिया गया। एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतारे जाने की घटना की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। घटना को लेकर माहौत तनावपूर्ण बना हुआ है। जिसने इसके बारे में सुना वही सन्न रह गया। वहीं सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली से पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। लोगों से पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

इस हत्याकांड के पीछे जमीन से जुड़े विवाद को कारण बताया जा रहा है। लोगों के अनुसार पीड़ित परिवार को गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। यह विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा था। बीच-बीच में कई बार लड़ाई-झगड़े की नौबत आई थी। अंतत: इस विवाद की परिणति यह हुई कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिवार के छह लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

डीएम-एसपी पहुंचे घटना स्थल, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

एक ही साथ छह लोगो की हत्या की घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। उधर, घटना के बारे में सूचना मिलते ही देवरिया के एसपी संकल्प शुक्ला ने आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। निर्देश देने के साथ ही वे खुद भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह भी घटना स्थल पहुंच गए हैं। फतेहपुर गांव में तनावपूर्ण स्थित को देखते हुए पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। पुलिस को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी ने जताई संवेदना, कहा- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

इस जघन्य हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही इस घटना के दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शे जाने की बात कही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर योगी के नाम पर किए गए पोस्ट में कहा गया है, ‘जनपद देवरिया की घटना दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। मेरी संवेदन शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। एडीजी कमिश्नर व आईजी को मौके पर पहुंचकर कठोरतम कार्रवाई तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।’

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

मृतकों में पांच एक ही परिवार से

मृतकों में सत्यप्रकाश दुबे 54 वर्ष, पत्नी किरण दुबे 52 वर्ष, बेटियां सलोनी 18 वर्ष, नंदनी 10 वर्ष तथा 15 वर्षीय बेटा गांधी, वहीं उस भीड़ में सत्यप्रकाश के छोटे बेटे पर जानलेवा हमला भी हुआ, जिसके कारणवश 8 वर्षीय अनमोल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

READ ALSO : पटना में भीड़ के हत्थे चढ़ा दो दारोगा, पीट-पीट कर पहुंचाया अस्पताल

मृतक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल

एक परिवार के 5 मृतकों के अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य के एक सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी पीट कर हत्या कर दी गई। उनका नाम प्रेम यादव बताया जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और फोर्स तैनात किए गए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles