Home » मुरादाबाद:निकाह के चार दिन बाद ही बनी मां,बच्चा लेकर प्रेमी के पास पहुंची महिला,जानें फिर क्या हुआ

मुरादाबाद:निकाह के चार दिन बाद ही बनी मां,बच्चा लेकर प्रेमी के पास पहुंची महिला,जानें फिर क्या हुआ

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क :  घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। अभी चार दिन पहले ही शादी जो हुई थी। फिर कुछ ऐसा हुआ कि जिसने सुना वहीं शॉक्ड रह गया। शादी होने के बाद तक किसी को इस बात का भान नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में निकाह के 4 दिन बाद ही एक युवती ने बच्चे को जन्म दे दिया।

नवविवाहिता के मां बनते ही उसके ससुराल के सभी लोग शॉक्ड रह गए। इतना ही नहीं अजीबोगरीब स्थिति उस समय बन गई जब महिला अपने नवजात बच्चे को लेकर प्रेमी के घर जा पहुंची।

हुआ हंगामा, बुलाई गई पंचायत

बच्चे को लेकर प्रेमी के घर महिला के पहुंच जाने के बाद अलग ही हंगामा शुरू हो गया। रिश्तेदारों ने पंचायत बुला ली। पंचायत बैठी और पंचायत के सदस्यों ने प्रेमी के लिए यह फरमान जारी किया कि वह महिला से निकाह करे। यह पूरा मामला मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर इलाके का है।

यहां रहने वाली एक युवती का निकाह इसी महीने 11 अक्टूबर को मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वारसीनगर निवासी युवक के साथ धूमधाम से हुआ था। निकाह के दौरान सबकुछ ठीक-ठाक था और सारे रीति-रिवाज ठीक से पूरे हो गए। निकाह के बाद युवती अपने ससुराल भी पहुंच गई।

पत्नी के पेट दर्द की दवा लेने गया पति, इधर गूंजने लगी किलकारी

असली मसला 15 अक्टूबर को शुरू हुआ जब युवती के पेट में दर्द होने लगा। उस समय तक ससुरालवालों को दूर-दूर तक इस बात की भनक तक नहीं थी कि उनके घर आई नई-नवेली दुल्हन के पेट में बच्चा भी हो सकता है।

युवती के पेट में दर्द उठने पर पति भी परेशान हो गया। वह दवा लेने चला गया। उधर वह दवा लेने गया और इधर उसके घर में किलकाली गूंजने लगी क्योंकि कुछ ही देर में नवविवाहिता ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। यह देखकर ससुराल वाले शॉक्ड रह गए।

आहत ससुरालवालों ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

निकाह के 4 दिन बाद ही नई-नवेली बहू के मां बनने से ससुराल के सभी लोग आहत हो गए। ससुरालवालों ने तुरंत फोन करके युपती के परिजनों को बुलाया। पति ने भी धोखा देकर निकाह करने का आरोप लगाया है।

इस मामले में हैरानी की बात यह भी है कि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। पंचायत में ही दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया।

इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया है कि दो पक्षों में विवाद होने की सूचना मिली थी। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौता करने की जानकारी मिली है। अगर पुलिस के पास लिखित शिकायत पहुंचेगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO : भूली में जेवरात दुकान से लाखों की संपत्ति चोरी, दहशत में दुकानदार

Related Articles