नई दिल्ली: देश के राजधानी में स्थित इजरायली दूतावास के पास बम धमाके (Bomb blast near Israel Embassy) की खबर से मंगलवार को हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना सामने आई सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हालांकि नई दिल्ली पुलिस ने देर शाम जांच के बाद कहा कि धमाके के कोई निशान व सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस को मौके से इस्राइल दूतावास के नाम लिखा एक पत्र मिला है।
बताया जा रहा है कि मौके से केमिकल जैसी बदबू आ रही थी। वहीं दूतावास के अधिकारियों का कहना था कि उन्होंने धमाके की आवाज परिसर से 100 मीटर तक सुनी थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, तुगलक रोड थाना पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एंजेसियों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। (Bomb blast near Israel Embassy)
दिल्ली पुलिस के कार्यकारी प्रवक्ता कुमार ज्ञानेश ने बताया कि आज, शाम 5.53 बजे, एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें यह जानकारी दी गई कि ‘इजरायल दूतावास की बेक सिड, जिंदल हस में एक तेज आवाज आई है। इसके बाद घटना स्थल पर दिल्ली पुलिस की डॉग स्क्वायड, क्राइम टीम और बीडीएस टीम पहुंची। कुछ देर में ही एफएसएल, दिल्ली के विशेषज्ञ भी पहुंच गए और इलाके की घेराबंदी कर दी गई और गहन तलाशी ली गई। विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच की, साक्ष्यों को उठाया है और इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
Bomb blast near Israel Embassy: इस्राइल एंबेसी के सुरक्षा गार्ड ने दी थी जानकारी:
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को सबसे पहले मंगलवार शाम करीब 5.45 बजे दूतावास के पीछे विस्फोट के बारे में कॉल मिली। सूचना इस्राइल एंबेसी के सुरक्षा गार्ड ने दी थी (Bomb blast near Israel Embassy) कि उसने 100 मीटर तक धमाके की आवाज सुनी थी। सूचना के बाद बाद जिला स्टाफ, स्पेशल सेल, दिल्ली फायर सर्विसेज व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है की दूतावास के आसपास आग या विस्फोट का कोई संकेत नहीं है।
हाल ही में इस्राइली राजदूत को धमकी मिली थी
हाल में इस्राइली दूतावास के राजदूत को जान से मारने की धमकी मिली थीं। इसके बाद गृह मंत्रालय के आदेश पर इस्राइल एबेंसी व राजदूत की सुरक्षा बढ़ा दी थी। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए थे। राजदूत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। विद्युत हो कि जब से इजराइल व हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ है तब से अलग-अलग देश में इजरायल के दूतावास पर हमले बढ़े हैं।
READ ALSO: सेना के बेड़े में शामिल हुआ विध्वंसक युद्धपोत INS Imphal, जानें कितनी है इसकी ताकत

